कोलकाता: सुपरस्टार और IPL टीम कोलकता नाइट राइडर्स के सह-मालिक शाहरुख़ ख़ान का कहना है कि उनके बेटे अब्राम की खेल से पहचान कराने का यह सही समय है। अब्राम 27 मई को तान साल के हो जाएंगे। अब्राम बुधवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में हुए कोलकाता नाइट राइडर्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मुकाबला देखने के लिए पिता शाहरुख के साथ देखा आए हुए थे।
यह रोमांचक मैच कोलकता ने सात रनों से जीत लिया था। मैच के बाद शाहरुख ने कहा, "कोई भी खेल, जो उसे खुशी दे। हां, खेल से उसका परिचय कराने का सही समय है।"
शाहरुख ने कहा कि उनके बड़े बेटे आर्यन फुटबाल खेलते हैं हालांकि वह क्रिकेट खेलना चाहता है।
किंग खान ने मज़ाहिया लहजे में कहा कि अब्राम एक रहस्यमयी फिल्डर हो सकते हैं क्योंकि वह सामने खड़ा होता है, गेंद भी सामने डालता है लेकिन वह उलटी दिशा में चली जाती है।