1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पंत, शॉ, धवन और ईशांत शर्मा ने खेली केक से होली, दिल्ली ने कुछ इस अंदाज में मनाया जीत का जश्न

पंत, शॉ, धवन और ईशांत शर्मा ने खेली केक से होली, दिल्ली ने कुछ इस अंदाज में मनाया जीत का जश्न

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 13, 2019 01:00 pm IST,  Updated : Apr 13, 2019 01:00 pm IST

मैच जीतने के बाद जब दिल्ली की टीम ड्रेसिंग रूम में पहुंची तो उन्होंने शिखर धवन से केक कटवाकर जीत की खुशी जाहिर की।

Rishabh Pant Prithvi Shaw Shikhar Dhawan And Ishant Sharma Celebrate Delhi capital win in dressing r- India TV Hindi
Rishabh Pant Prithvi Shaw Shikhar Dhawan And Ishant Sharma Celebrate Delhi capital win in dressing room  Image Source : SCREENGREB: DC INSTAGRAM

कोलकाता के ईडन गार्डन्स के मैदान पर कल कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल का 26वां मुकाबला खेला गया था। इस मुकाबले को दिल्ली ने 7 विकेट से अपने नाम किया और अब वह प्वॉइंट्स टेबल में 8 अंक के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है। दिल्ली की तरफ से शिखर धवन ने नाबाद 97 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली जिसकी वजह से उन्हें मैन ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

मैच जीतने के बाद जब दिल्ली की टीम ड्रेसिंग रूम में पहुंची तो उन्होंने शिखर धवन से केक कटवाकर जीत की खुशी जाहिर की। इस दौरान वहां मौजूद दो नटखट खिलाड़ी ऋषभ पंत और पृथ्वी शॉ ने पहले शिखर धवन के बेटे जोरावर के चहरे पर केक लगाया और फिर उन्होंने धवन और ईशांत शर्मा के साथ केक की होली खेली।

देखें मजेदार वीडिया

उल्लेखनीय है, केकेआर ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर सात विकेट पर 178 रन बनाये थे। युवा शुभमन गिल ने 39 गेंदों पर 65 रन बनाकर केकेआर की पारी संवारी। उन्होंने रोबिन उथप्पा (30 गेंदों पर 28) के साथ दूसरे विकेट के लिये 63 रन की साझेदारी की। आंद्रे रसेल ने 21 गेंदों पर तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 45 रन की तूफानी पारी खेली। इनमें से 26 रन उन्होंने कैगिसो रबाडा की नौ गेंदों पर बनाए थे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल