1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऋषभ पंत जल्द ही टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में करेंगे वापसी- रिकी पोंटिंग

ऋषभ पंत जल्द ही टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में करेंगे वापसी- रिकी पोंटिंग

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 27, 2020 12:57 pm IST,  Updated : Jan 27, 2020 12:57 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुंबई में पहले एकदिवसीय मैच में पंत के सिर में चोट लग गयी थी लेकिन अब वह फिट हैं। 

Rishabh Pant and Ricky Ponting- India TV Hindi
Rishabh Pant and Ricky Ponting Image Source : GETTY IMAGE

मेलबर्न| रिकी पोंटिंग को ऋषभ पंत की मैच जिताने वाली क्षमताओं पर पूरा भरोसा है और उन्हें उम्मीद है कि यह प्रतिभाशाली विकेटकीपर बल्लेबाज न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्तमान श्रृंखला में जल्द ही भारतीय एकादश में वापसी करेगा। 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुंबई में पहले एकदिवसीय मैच में पंत के सिर में चोट लग गयी थी लेकिन अब वह फिट हैं। इस बीच उनके स्थान पर विकेटकीपर की जिम्मेदारी निभाने वाले केएल राहुल ने वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय दोनों में विकेट के आगे और विकेट के पीछे अच्छा प्रदर्शन किया। 

दिल्ली कैपिटल्स के कोच पोंटिंग ने ट्विटर पर अपने ‘फालोअर्स’ के साथ सवाल जवाब सत्र में कहा, ‘‘ऋषभ पंत प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी है। मैं आईपीएल में फिर से उसके साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं और मुझे पूरा विश्वास है कि वह जल्द ही भारतीय टीम (की अंतिम एकादश) में वापसी करेगा। ’’ 

पोंटिंग दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच हैं जिसकी तरफ से पंत ने 2019 में अहम भूमिका निभाकर टीम को सात साल में पहली बार प्लेऑफ में पहुंचाया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल