1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऋषभ पंत विशेषज्ञ कोच की देखरेख में काम करेंगे, विकेटकीपिंग में सुधार की जरूरत: एमएसके प्रसाद

ऋषभ पंत विशेषज्ञ कोच की देखरेख में काम करेंगे, विकेटकीपिंग में सुधार की जरूरत: एमएसके प्रसाद

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 23, 2019 06:19 pm IST,  Updated : Dec 23, 2019 06:29 pm IST

अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद ने सोमवार को यहां कहा कि विकेट के पीछे संघर्ष कर रहे ऋषभ पंत की विकेटकीपिंग में सुधार के लिए एक विशेषज्ञ को नियुक्त किया जाएगा।

Rishabh Pant, MSK Prasad, India vs Sri Lanka, India vs Australia- India TV Hindi
Rishabh Pant will work under the supervision of specialist coaches, wicketkeeping needs improvement: MSK Prasad Image Source : AP

दिल्ली। अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद ने सोमवार को यहां कहा कि विकेट के पीछे संघर्ष कर रहे ऋषभ पंत की विकेटकीपिंग में सुधार के लिए एक विशेषज्ञ को नियुक्त किया जाएगा। पंत ने कुछ समय पहले भी विकेटकीपिंग में सुधार के लिए पूर्व भारतीय विकेटकीपर किरन मोरे की देखरेख में काम किया था। 

वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार को तीसरे एकदिवसीय मैच में पंत ने कई कैच टपकाये जिसके बाद वह प्रशंसकों के निशाने पर आ गये। श्रीलंका और आस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए टीम चयन के मौके पर प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ पंत को अपनी विकेटकीपिंग में सुधार करना होगा। हम उसके लिए विशेषज्ञ विकेटकीपिंग कोच रखेंगे।’’

बाईस साल के इस विकेटकीपर को टीम प्रबंधन का पूरा साथ मिल रहा है लेकिन उन्हें लगता है कि पंत को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। पंत के खराब प्रदर्शन के कारण बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के दौरान मैदान में मौजूद दर्शक बार बार धोनी का नाम ले रहे थे।

कप्तान विराट कोहली ने हालांकि कहा कि पंत की जगह धोनी का नाम लेना इस युवा खिलाड़ी के लिए अपमानजनक होगा। बीसीसीआई के अध्यक्ष और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी पंत का समर्थन करते हुए कहा था कि यह विकेटकीपर बल्लेबाज शानदार खिलाड़ी है जिसे परिपक्व होने में समय लगेगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल