मुंबई: आस्ट्रेलिया की दो बार आईसीसी विश्व कप विजेता क्रिकेट टीम के कप्तान रहे दिग्गज बल्लेबाज एवं इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम मुंबई इंडियंस के कोच रिकी पोंटिंग ने रविवार को मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की जमकर सराहना की। पोंटिंग ने कहा कि आईपीएल-8 में रोहित की कप्तानी देखने लायक होगी।
रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस 2013 में आईपीएल जीतने में सफल रहे थे।
पोंटिंग ने आईपीएल के आठवें सत्र से पूर्व संवाददाता सम्मेलन में कहा, "रोहित की कप्तानी देखने लायक होगी। छठे संस्करण में मेरी जगह कप्तान बनने के बाद रोहित ने टीम को पहला खिताब दिलाया और जिस अंदाज में उन्होंने मैदान पर टीम का नेतृत्व किया वह काबिलेतारीफ रहा।"
पोंटिंग ने कहा, "उसे इस खेल की बहुत अच्छी समझ है और वह टीम के साथी खिलाड़ियों से अच्छी तरह संपर्क बनाए रखता है।"
एरॉन फिंच, रोहित, कोरी एंडरसन, मिशेल मैक्लेनघन और लसिथ मलिंगा आईसीसी विश्व कप-2015 में खेलकर सीधे आईपीएल के आठवें संस्करण में मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे।
पोंटिंग से जब पूछा गया कि क्या प्रारूप में परिवर्तन का खिलाड़ियों पर असर नहीं पड़ेगा तो उन्होंने कहा, "सभी खिलाड़ी अनुभवी हैं। वे अलग-अलग प्रारूप में कुछ दिनों के अंतर पर खेलने के आदी रहे हैं। हमने अच्छी