1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मात्र दो छक्के लगाते ही रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, बनेंगे ऐसा करने वाले भारत के पहले खिलाड़ी

मात्र दो छक्के लगाते ही रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, बनेंगे ऐसा करने वाले भारत के पहले खिलाड़ी

 Reported By: IANS
 Published : Nov 09, 2019 04:34 pm IST,  Updated : Nov 09, 2019 04:38 pm IST

वनडे में रोहित ने 232 छक्के मारे हैं। टेस्ट में रोहित ने 51 छक्के मारे हैं, वहीं टी-20 में रोहित के नाम 115 छक्के दर्ज हैं।

India vs Bangladesh, Rohit Sharma, Ind vs Ban, Rohit Sharma sixes- India TV Hindi
वनडे में रोहित ने 232 छक्के मारे हैं। टेस्ट में रोहित ने 51 छक्के मारे हैं, वहीं टी-20 में रोहित के नाम 115 छक्के दर्ज हैं।   Image Source : PTI

नागपुर। भारत के कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में एक और रिकार्ड हासिल करने के करीब हैं। बांग्लादेश सीरीज में टीम की कप्तानी कर रहे रोहित रविवार को होने वाले सीरीज के तीसरे मैच में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 400 छक्के पूरे करने से दो कदम दूर हैं। रोहित अगर और दो छक्के लगा लेंगे तो वह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 400 छक्के लगाने वाले क्लब में शामिल हो जाएंगे।

वनडे में रोहित ने 232 छक्के मारे हैं। टेस्ट में रोहित ने 51 छक्के मारे हैं, वहीं टी-20 में रोहित के नाम 115 छक्के दर्ज हैं।

अभी तक सिर्फ दो खिलाड़ी ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 400 छक्के लगा पाए हैं, जिनमें पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम शामिल हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल