1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. फुटबालर्स की हेयरस्टाइल कापी करते हैं हार्दिक और राहुल जैसे खिलाड़ी: रोहित

फुटबालर्स की हेयरस्टाइल कापी करते हैं हार्दिक और राहुल जैसे खिलाड़ी: रोहित

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 12, 2019 04:51 pm IST,  Updated : Dec 12, 2019 04:51 pm IST

जिनेदीन जिदान के प्रशंसक रोहित शर्मा ने कहा कि क्रिकेट में खुद को स्थापित कर चुके कई क्रिकेटर हेयरस्टाइल के मामले में फुटबालरों को कापी करते हैं। 

Rohit Sharma- India TV Hindi
फुटबालर्स की हेयरस्टाइल कापी करते हैं हार्दिक और राहुल जैसे खिलाड़ी: रोहित Image Source : TWITTER/ROHIT SHARMA

मुंबई। जिनेदीन जिदान के प्रशंसक रोहित शर्मा ने कहा कि क्रिकेट में खुद को स्थापित कर चुके कई क्रिकेटर हेयरस्टाइल के मामले में फुटबालरों को कापी करते हैं। रोहित को ला लीगा क्लब रीयाल मैड्रिड का भारत में ब्रांड दूत बनाया गया है। वह ला लिगा के इतिहास में पहला गैर फुटबालर है जिसे ब्रांड दूत बनाया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या जैसे युवा खिलाड़ी फुटबाल के शौकीन है। वे फुटबालरों की हेयरस्टाइल भी अपनाते हैं।’’ उनके पसंदीदा फुटबालर और क्लब के बारे में पूछने पर रोहित ने जिदान और रीयाल मैड्रिड का नाम लिया। रोहित चाहते हैं कि रीयाल मैड्रिड चैम्पियंस ट्राफी जीते। फीफा विश्व कप में उनकी पसंदीदा टीम स्पेन है।

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिये नहीं कि मैं ला लिगा से जुड़ा हूं। मुझे जिनेदीन जिदान का खेल बहुत पसंद है। उन्हें देखकर ही मैं फुटबाल का शौकीन बना। स्पेन के कौशल का मैं मुरीद हूं।’’ भारतीय क्रिकेट टीम के सर्वश्रेष्ठ फुटबालर के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, ‘‘हमारी टीम का ज्लाटन इब्राहिमोविच ईशांत शर्मा है। एम एस धोनी नंबर एक फुटबालर हैं।" उन्होंने यह भी कहा कि पिछले कुछ अर्से में भारतीय फुटबाल ने काफी तरक्की की है।

उन्होंने कहा, ‘‘बुनियादी ढांचा बेहतर हुआ है। आईएसएल ने युवा भारतीय फुटबालरों को मंच दिया है जिस तरह आईपीएल ने क्रिकेट में योगदान दिया है।’’

ला लिगा से जुड़ने के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस दिग्गज क्लब से जुड़कर काफी खुश हूं । यह अच्छा है कि भारतीय फुटबाल से जमीनी स्तर पर यह क्लब जुड़ रहा है।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल