1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित शर्मा का नाम अर्जुन पुरस्कार के लिए प्रस्तावित

रोहित शर्मा का नाम अर्जुन पुरस्कार के लिए प्रस्तावित

 Written By: IANS
 Published : Apr 27, 2015 07:32 am IST,  Updated : Apr 27, 2015 07:34 am IST

कोलकाता: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस साल के अर्जुन पुरस्कार के लिए रविवार को बल्लेबाज रोहित शर्मा का नाम प्रस्तावित किया। बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, "कार्यसमिति ने वर्ष-2015

रोहित शर्मा का नाम...- India TV Hindi
रोहित शर्मा का नाम अर्जुन पुरस्कार के लिए प्रस्तावित

कोलकाता: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस साल के अर्जुन पुरस्कार के लिए रविवार को बल्लेबाज रोहित शर्मा का नाम प्रस्तावित किया। बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, "कार्यसमिति ने वर्ष-2015 के अर्जुन पुरस्कार के लिए रोहित शर्मा का नाम प्रस्तावित किया है।"

मुंबई के बल्लेबाज रोहित ने पिछले साल इडेन गार्डन्स में श्रीलंका के खिलाफ 264 रनों की पारी खेलकर एकदिवसीय में सर्वोच्च व्यक्तिगत रन का नया कीर्तिमान कायम किया था।

इसके अलावा रोहित ने जब पिछले साल विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ 126 गेंदों में 137 रनों की पारी खेली तो वह मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर दो शतक लगाने वाले दुनिया के तीसरे विदेशी बल्लेबाज बन गए। इससे पहले इंग्लैंड के डेविड गोवर और वेस्टइंडीज के विवियन रिचर्ड्स ने यह उपलब्धि हासिल की थी।

गौरतलब है कि 2006 में श्रीलंका में हुए अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा रहे रोहित के प्रदर्शन ने सभी का ध्यान आकर्षित किया था। इसके बाद उन्हें सीनियर टीम में मौका मिला। वह हालांकि प्रदर्शन में एकरूपता नहीं होने के कारण वर्ष-2013 तक टीम से अंदर-बाहर होते रहे।

बीसीसीआई कार्यसमिति ने बंगाल के दिवंगत युवा क्रिकेट खिलाड़ी अंकित केसरी, झारखंड के गौरव कुमार और नेपाल तथा भारत में भूकंप से मारे गए लोगों को भी श्रद्धांजलि दी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल