1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित शर्मा ने वाइफ रितिका के लिए किया खास पोस्ट, जरूर देखें

रोहित शर्मा ने वाइफ रितिका के लिए किया खास पोस्ट, जरूर देखें

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 13, 2021 04:47 pm IST,  Updated : Jul 13, 2021 04:47 pm IST

रोहित शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने बारे में लगभग सारी खबर अपने फैंस को देते रहते हैं।

Rohit Sharma's Adorable Appreciation Post For Ritika Sajdeh...- India TV Hindi
Rohit Sharma's Adorable Appreciation Post For Ritika Sajdeh Goes Viral Image Source : INSTAGRAM HANDLE/@ROHITSHARMA45

भारतीय उपकप्तान रोहित शर्मा फिलहाल अपने डैडी और हस्बेंड ड्यूटी में बिजी में हैं।  सोमवार को रोहित ने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी स्टोरी लगाई जिसने फैंस के दिल जीत लिए। रोहित ने अपनी पत्नी रितिका के साथ सेल्फी शेयर की थी। इस फोटो में रितिका ने रोहित की बाजू को पकड़ा हुआ है और दोनों बहुत क्यूट लग रहे हैं। रोहित ने अपनी पत्नी के लिए एक बहुत खूबसूरत कैप्शन भी लिखा।

रोहित ने कैप्शन लिखा, "मम्मा के लिए कॉफी टाइम, 7 बजे का स्कूल हमारी बच्ची के लिए आसान नहीं होता।"

रोहित इन दिनों इंग्लैंड में अपने ब्रेक को एंजॉय कर रहे हैं। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने बारे में लगभग सारी खबर अपने फैंस को देते रहते हैं।

रविवार को भी उन्होंने एक फोटो शेयर की थी जिसमें वे काफी कूल दिख रहे थे। ये बात किसी से छिपी नहीं है कि रोहित प्रकृति से काफी प्यार करते हैं। बीते दिनों उन्होंने अपने फॉलोअर्स से आग्रह किया था कि समुद्र को गंदा न करें। इसके अलावा वे आए दिन अपनी बेटी समायरा के भी क्यूट फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं।

टी-20 क्रिकेट में 14 हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने क्रिस गेल

रोहित अगले महीने मैदान पर वापसी करेंगे। वे 4 अगस्त से शुरू हो रही इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल