1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. NZ v IND: T20I सीरीज के बीच भारत को लगा बड़ा झटका, रोहित शर्मा हुए चोटिल

NZ v IND: T20I सीरीज के बीच भारत को लगा बड़ा झटका, रोहित शर्मा हुए चोटिल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 02, 2020 02:14 pm IST,  Updated : Feb 02, 2020 02:14 pm IST

भारत और न्यूजीलैंड के बीच बे ओवर में खेले जा रहे 5 T20I मुकाबलें में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा चोटिल हो गए हैं। रोहित शर्मा की चोट का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह 17वें ओवर में 138/2 के स्कोर पर रिटायर हर्ट हो गए।

NZ v IND: T20I सीरीज के बीच...- India TV Hindi
NZ v IND: T20I सीरीज के बीच भारत को लगा बड़ा झटका, रोहित शर्मा हुए चोटिल Image Source : GETTY IMAGES

भारत और न्यूजीलैंड के बीच बे ओवर में खेले जा रहे 5 T20I मुकाबलें में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा चोटिल हो गए हैं। रोहित शर्मा की चोट का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह 17वें ओवर में 138/2 के स्कोर पर रिटायर हर्ट हो गए। मैदान छोड़ने से पहले रोहित ने 41 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से 60 रन की पारी खेली। रोहित की चोट से टीम इंडिया की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। बता दें T20I सीरीज के बाद भारतीय टीम मेजबान न्यूजीलैंड के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी।

इससे पहले रोहित शर्मा ने 35 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। रोहित के T20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का ये 21वां अर्धशतक था। इसी के साथ रोहित T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा 50+ से ज्यादा का स्कोर करने वाले खिलाड़ी बन गए।

T20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित का ये चौथा 50+ स्कोर है। ऐसा करने वाले वह भारत के पहले बल्लेबाज हैं। रोहित के बाद कोहली और राहुल भारत की ओर से न्यूजीलैंड के खिलाफ दो-दो बार 50+ स्कोर बनाने का कारनामा कर चुके हैं। यही नहीं, रोहित शर्मा भी 5वें T20I मुकाबले में उतरते ही 100 T20 इंटरनेशनल पारी खेलने वाली दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले शोएब मलिक (105 पारी) ये कारनामा कर चुके हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल