1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हिटमैन रोहित शर्मा ने किया मोहम्मद शमी का समर्थन, कहा- उन्होंने बहुत कुछ झेला

हिटमैन रोहित शर्मा ने किया मोहम्मद शमी का समर्थन, कहा- उन्होंने बहुत कुछ झेला

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 25, 2018 04:06 pm IST,  Updated : Mar 25, 2018 04:06 pm IST

मोहम्मद शमी का हाल ही में बीसीसीआई ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट आगे बढ़ाया है।

भारतीय टीम- India TV Hindi
भारतीय टीम

टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा ने साथी खिलाड़ी मोहम्मद शमी का समर्थन किया है। रोहित शमी के समर्थन में तब आए हैं जब वो हादसे का शिकार हुए। रोहित ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मोहम्मद शमी ने हाल के दिनों में बहुत कुछ सहा और झेला है। उनके जल्द सही होने के शुभकामनाएं।' आपको बता दें कि शमी का देहरादून से दिल्ली से वापस लौटने के दौरान एक्सीडेंट हो गया था। जिसके बाद उनके सिर पर चोट आई थी। 

हाल ही में शमी के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को बीसीसीआई ने आगे बढ़ाया है। शमी के खिलाफ उनकी पत्नी ने मैच फिक्सिंग के आरोप लगाए थे लेकिन रिपोर्ट में उनके खिलाफ कुछ नहीं निकला और इसके बाद ही बीसीसीआई ने उनके कॉन्ट्रैक्ट को आगे बढ़ाया। शमी शुरू से ही कहते रहे हैं कि वो पूरी तरह से पाक साफ हैं और उन्होंने कभी भी मैच फिक्स नहीं किए। अपनी सफाई में शमी ने कहा था कि वो पैसों के लिए कभी देश से गद्दारी नहीं कर सकते। आपको बता दें कि हसीन जहां ने पश्चिम बंगाल के जाधवपुर थाने में पुलिस ने धारा 498-A, 376, 307, 323, 506, 328 और 34 के तहत एफआईआर दर्ज कराई थी।

हसीन जहां ने शमी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे और कहा था कि शमी के दूसरी औरतों के साथ अवैध संबंध हैं। अपनी बात के सबूत के लिए उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर शमी की दूसरी औरतों के साथ कई फोटो शेयर कीं। इसके अलावा हसीन ने शमी के दूसरी लड़कियों के साथ चैटिंग के स्क्रीन शॉट्स भी शेयर किए। हालांकि बाद में उन्होंने वो डिलीट कर दिए। हसीन ने शमी पर मारपीट का आरोप भी लगा दिया। हालांकि शमी ने भी मामले पर सफाई देते हुए कहा था कि वो बेकसूर हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल