1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित शर्मा ने बताया मोहम्मद शमी की उर्जा का राज है बिरयानी

रोहित शर्मा ने बताया मोहम्मद शमी की उर्जा का राज है बिरयानी

 Reported By: IANS
 Published : Oct 06, 2019 10:42 pm IST,  Updated : Oct 06, 2019 10:42 pm IST

रोहित ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में शमी की तारीफ करते हुए उनके बिरयानी प्रेम के बारे में भी बताया।  

टीम इंडिया- India TV Hindi
टीम इंडिया Image Source : PTI

विशाखापट्टनम। एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाकर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मैन ऑफ द मैच बने रोहित शर्मा ने टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया। लेकिन रोहित के अलावा मोहम्मद शमी ने इस पांच विकेट लेकर भारत की जीत में अपना योगदान दिया।

रोहित ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में शमी की तारीफ करते हुए उनके बिरयानी प्रेम के बारे में भी बताया।

रोहित ने कहा, "हम चाहते थे कि शमी और ईशांत फ्रेश रहें, जिससे कि स्पिनरों पर ज्यादा दबाव न पड़े। हमने फैसला किया हम तेज गेंदबाजों से दो या तीन ओवरों का स्पैल डलवाएंगे। हम सबको पता है कि जब शमी फ्रेश होता है तो वह क्या कर सकता है, साथ ही थोड़ी बिरयानी मिलने पर भी।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल