1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. न्यूजीलैंड के लिए बड़ा खतरा है रोहित शर्मा का यह बयान, जानें क्या कहा ‘हिटमैन’ ने

न्यूजीलैंड के लिए बड़ा खतरा है रोहित शर्मा का यह बयान, जानें क्या कहा ‘हिटमैन’ ने

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 20, 2017 08:15 pm IST,  Updated : Oct 20, 2017 08:15 pm IST

भारत के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज शुरू होने से पहले कुछ ऐसा कहा है जो किवी टीम को चिंता में डाल सकता है...

Rohit Sharma | AP Photo- India TV Hindi
Rohit Sharma | AP Photo

मुंबई: भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कहा कि उनकी टीम को 22 अक्टूबर से मुंबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही आगामी 3 मैचों की सीरीज में वैसा ही प्रदर्शन दोहराने का भरोसा है, जैसा उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में किया था। इस सलामी बल्लेबाज ने वानखेड़े स्टेडियम में टीम के पहले प्रैक्टिस सेशन के बाद कहा, ‘उन्होंने यहां दो अच्छे अभ्यास मैच खेले। मुझे पूरा भरोसा है कि वे यहां के हालात से वाकिफ हो गए होंगे। लेकिन हां, यह निर्भर करेगा कि हम कैसे शुरूआत करते हैं और हम बतौर टीम क्या करना चाहते हैं। हम वैसा ही प्रदर्शन करना चाहेंगे जैसा हमने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था, उसे ही जारी रखना चाहेंगे।’

रोहित शर्मा ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, ‘अच्छी बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड सीरीज के बीच में ज्यादा अंतर नहीं है। हम उसी प्रदर्शन को जारी रखना चाहेंगे क्योंकि खिलाड़ी लय में हैं। मुझे उम्मीद है कि हम वैसा ही प्रदर्शन करेंगे जो हमने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम सीरीज में किया था।’ रोहित ने हालांकि स्वीकार किया कि हर नई सीरीज में अपनी चुनौतियां होती हैं। उन्होंने कहा, ‘इस टीम का सबसे मजबूत पक्ष यह है कि हम प्रत्येक सीरीज को उसी तरह लेते हैं जैसे यह होती है। हर प्रतिद्वंद्वी की अपनी मजबूती और कमजोरियां होती हैं। इसलिए हमारे लिए चुनौती यही होगी कि हम जल्द से जल्द विपक्षी टीम को समझें।’

रोहित ने कहा, ‘हम ऑस्ट्रेलिया के खिलफ 4-1 से जीते और उनकी टीम अलग तरह की थी। न्यूजीलैंड की टीम का अपना संयोजन है। इसलिए रणनीति टीम के आधार पर बनती है।’ रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 296 रन जोड़कर सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। कंगारुओं के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में रोहित ने एक शतक और 2 अर्धशतक जमाए थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल