Saturday, January 24, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित शर्मा ने टेस्ट में दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई ब्रैडमैन को पीछे छोड़ा

रोहित शर्मा ने टेस्ट में दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई ब्रैडमैन को पीछे छोड़ा

भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने घरेलू मैदान पर टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ औसत के मामले में दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन को भी पीछे छोड़ दिया है। 

Reported by: IANS
Published : Oct 21, 2019 09:45 am IST, Updated : Oct 21, 2019 09:45 am IST
ind vs sa- India TV Hindi
Image Source : AP IMAGES रोहित शर्मा ने टेस्ट में दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई ब्रैडमैन को पीछे छोड़ा

रांची| भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने घरेलू मैदान पर टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ औसत के मामले में दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन को भी पीछे छोड़ दिया है। रोहित ने यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविवार को 255 गेंदों पर 212 रन की दोहरी शतकीय पारी खेली।

उन्होंने इस दौरान 28 चौके और चार छक्के लगाए। रोहित ने 249 गेंदों पर अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक लगाया। टेस्ट में अपना पहला दोहरा शतक लगाने वाले रोहित की घरेलू मैदान पर 10 या उससे ज्यादा की पारियों में अब टेस्ट औसत 99.84 हो गई है। वहीं, ब्रैडमैन की घरेलू मैदान पर टेस्ट क्रिकेट में औसत 98.22 थी।

रोहित घर में अब 18 पारियों में 1298 रन बना चुके हैं, जिसमें छह शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं। रोहित टेस्ट और वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित से पहले सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और क्रिस गेल यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement