1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बेन स्टोक्स की धमाकेदार प्रदर्शन के कायल हुए आरपी सिंह, सोशल मीडिया पर कही यह बात

बेन स्टोक्स की धमाकेदार प्रदर्शन के कायल हुए आरपी सिंह, सोशल मीडिया पर कही यह बात

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 22, 2020 09:12 am IST,  Updated : Jul 22, 2020 09:12 am IST

दूसरे टेस्ट मैच में स्टोक्स ने दोनों पारियों को मिलाकर कुल 254 रन बनाए थे जिसमें पहली पारी में 176 रनों की पारी शामिल है। इसके अलावा गेंदबाजी में उन्होंने टीम के लिए तीन विकेट भी लिए।  

Ben Stokes, Rudra Pratap Singh, RP Singh- India TV Hindi
Ben Stokes Image Source : GETTY IMAGES

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आरपी सिंह ने जमकर तारीफ की है। इसके साथ उन्होंने आईसीसी रैंकिंग में मिले स्टोक्स को मिले दूसरे स्थान के लिए हैरानी भी जताई थी।

हालांकि वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के बाद स्टोक्स क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट में दुनिया के नंबर एक ऑलराउंडर बन गए हैं। स्टोक्स ने वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर को पीछे छोड़कर यह उपलब्धि हासिल की है।

स्टोक्स की शानदार प्रदर्शन के लिए आरपी सिंह ने ट्वीट कर कहा, ''बेन स्टोक्स एक अविश्वनिय खिलाड़ी हैं। हमारे समय में जैक कालिस थे और आज के दौर में स्टोक्स, शायद उनसे भी अच्छा। आप लोग क्या मानते हैं और मैं हैरान हूं कि वह अभी टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक ऑलराउंडर क्यों नहीं हैं।''

आपको बता दें कि दूसरे टेस्ट मैच में स्टोक्स ने दोनों पारियों को मिलाकर कुल 254 रन बनाए थे जिसमें पहली पारी में 176 रनों की पारी शामिल है। इसके अलावा गेंदबाजी में उन्होंने टीम के लिए तीन विकेट भी लिए।

स्टोक्स के इस खेल के बदौलत ही मेजबान इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे टेस्ट में 113 रनों से हराने में कामयाब रहा। उनके इस दमदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ मैच भी चुना गया।

इस जीत के साथ ही इंग्लैंड की टीम ने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच 24 जुलाई से मैनचेस्टर में खेला जाएगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल