1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत के साथ सीरीज़ से वापसी कर सकते हैं रुबेल

भारत के साथ सीरीज़ से वापसी कर सकते हैं रुबेल

 Written By: IANS
 Published : May 19, 2015 06:04 pm IST,  Updated : May 19, 2015 06:29 pm IST

ढाका: भारत के साथ अगले महीने शुरू हो रही क्रिकेट सीरीज़ के लिए बांग्लादेश की टीम में शामिल किए गए तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन की चोट में तेजी से सुधार हो रहा है। वह सीरीज़

भारत के साथ सीरीज़ से...- India TV Hindi
भारत के साथ सीरीज़ से वापसी कर सकते हैं रुबेल

ढाका: भारत के साथ अगले महीने शुरू हो रही क्रिकेट सीरीज़ के लिए बांग्लादेश की टीम में शामिल किए गए तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन की चोट में तेजी से सुधार हो रहा है। वह सीरीज़ में मेजबान टीम के मुख्य गेंदबाज होंगे। बांग्लादेश दौरे पर आ रही भारतीय टीम को यहां 10 से 24 जून के बीच एक टेस्ट और तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला खेलनी है।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) द्वारा मंगलवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इसी महीने की शुरुआत में पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दौरान रुबेल के बाएं पसली में खिंचाव आ गया था। बाद में बांग्लादेश टीम के फीजियो बेजेडुल इस्लाम ने कहा कि इस चोट के ठीक होने में तीन से चार हफ्तों का समय लग सकता है।

बहरहाल, रुबेल चोट के बाद तीन हफ्तों तक स्वास्थ्यलाभ लेते रहे और अब उन्होंने छोटे रन अप के साथ गेंदबाजी का अभ्यास शुरू कर दिया है।

माना जा रहा है कि 10 जून से शुरू हो रहे पहले टेस्ट से पूर्व रुबेल पूरी तरह फिट हो जाएंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल