1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पीएसएल में मुंबई इंडियंस के ग्लव्स पहनकर खेलते दिखे रदरफोर्ड, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

पीएसएल में मुंबई इंडियंस के ग्लव्स पहनकर खेलते दिखे रदरफोर्ड, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

 Reported By: IANS
 Published : Nov 17, 2020 04:37 pm IST,  Updated : Nov 17, 2020 04:37 pm IST

शेरफेन रदरफोर्ड हाल में पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में कराची किंग्स की ओर से खेलते समय आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के ग्लव्स पहने हुए देखे गए। 

पीएसएल में मुंबई...- India TV Hindi
पीएसएल में मुंबई इंडियंस के ग्लव्स पहनकर खेलते दिखे रदरफोर्ड, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक Image Source : TWITTER

नई दिल्ली| वेस्टइंडीज के आलराउंडर शेरफेन रदरफोर्ड हाल में पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में कराची किंग्स की ओर से खेलते समय आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के ग्लव्स पहने हुए देखे गए। इससे पहले, उन्हें कराची एयरपोर्ट पर मुंबई इंडियंस की जर्सी में भी देखा गया था। कराची किंग्स की टीम ने मुंबई इंडियंस की जर्सी पहने हुए रदरफोर्ड का फोटो ट्विटर पर पोस्ट किया था।

रदरफोर्ड को आईपीएल-13 में मुंबई इंडियंस की ओर से एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था, लेकिन वह खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। 10 नवंबर को आईपीएल समाप्त होने के बाद वह पीएसएल के प्लेऑफ में खेलने पहुंचे थे।

BCCI ने एमपीएल स्पोर्ट्स को टीम इंडिया का आधिकारिक किट स्पॉन्सर घोषित किया

रदरफोर्ड को कराची किंग्स ने शनिवार को मुल्तान सुल्तान के खिलाफ क्वालीफायर-1 में अंतिम एकादश में शामिल किया था। कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला गया यह मैच हालांकि सुपर ओवर में चला गया, जहां रदरफोर्ड मुंबई इंडियंस के ग्लव्स को पहनकर बल्लेबाजी करते नजर आए।

उनका यह वीडियो जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा और फिर फैन्स ने कराची किंग्स की टीम को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक फैन ने ट्विटर पर कहा, " रदरफोर्ड कराची किंग्स के लिए खेल रहे हैं, लेकिन मुंबई इंडियंस का ग्लव्स इस्तेमाल करते हैं।" दूसरे फैन ने कहा, "क्या आप जानते हैं कि रदरफोर्ड मुंबई इंडियंस का ग्लव्स पहनकर खेलते हैं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल