1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोरोना की चपेट में आए दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एंगिडी, वनडे सीरीज से हुए बाहर

कोरोना की चपेट में आए दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एंगिडी, वनडे सीरीज से हुए बाहर

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 24, 2021 05:33 pm IST,  Updated : Nov 24, 2021 05:33 pm IST

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाये गये हैं।

कोरोना की चपेट में आए...- India TV Hindi
कोरोना की चपेट में आए दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एंगिडी, वनडे सीरीज से हुए बाहर Image Source : GETTY

Highlights

  • नीदरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू वनडे सीरीज से बाहर हुए लुंगी एंगिडी।
  • लुंगी एंगिडी कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाये गये हैं।
  • तेज गेंदबाज जूनियर डाला को लुंगी एंगिडी के स्थान पर टीम में शामिल किया गया।

जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी कोविड-19 जांच में पॉजिटिव आये हैं जिससे उन्हें नीदरलैंड के खिलाफ शुक्रवार से सेंचुरियन में शुरू हो रही तीन मैचों की घरेलू वनडे श्रृंखला से बाहर कर दिया गया है। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को यह जानकारी दी।

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने एक बयान में कहा कि तेज गेंदबाज जूनियर डाला को एनगिडी के स्थान पर टीम में शामिल किया गया है। सीएसए ने कहा, ‘‘लुंगी एनगिडी को दौरे से बाहर करने के लिये मजबूर होना पड़ा क्योंकि वह कोविड-19 जांच में पॉजिटिव आये हैं। वह ठीक हैं और सीएसए के सरकारी नियमों के अनुरूप बने कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं।’’

एनगिडी जुलाई में आयरलैंड श्रृंखला के बाद से दक्षिण अफ्रीका के लिये नहीं खेले हैं। वह व्यक्तिगत कारणों से श्रीलंका दौरे पर नहीं गये थे, उन्हें टी20 विश्व कप के लिये टीम में शामिल किया गया था लेकिन वह एक भी मैच में नहीं खेले थे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल