1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दक्षिण अफ्रीका को लगा बड़ा झटका, बॉक्सिंग डे टेस्ट से बाहर हुए तेम्बा बावुमा

दक्षिण अफ्रीका को लगा बड़ा झटका, बॉक्सिंग डे टेस्ट से बाहर हुए तेम्बा बावुमा

 Reported By: IANS
 Published : Dec 20, 2019 04:03 pm IST,  Updated : Dec 20, 2019 04:03 pm IST

दक्षिण अफ्रीका के मध्यक्रम के बल्लेबाज तेम्बा बावुमा मांसपेशियों में खिंचाव के कारण इंग्लैंड के साथ होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट में नहीं खेल सकेंगे।

दक्षिण अफ्रीका को लगा...- India TV Hindi
दक्षिण अफ्रीका को लगा बड़ा झटका, बॉक्सिंग डे टेस्ट से बाहर हुए तेम्बा बावुमा Image Source : BCCI

जोहांसबर्ग| दक्षिण अफ्रीका के मध्यक्रम के बल्लेबाज तेम्बा बावुमा मांसपेशियों में खिंचाव के कारण इंग्लैंड के साथ होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट में नहीं खेल सकेंगे। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने ट्वीट के माध्यम से इसकी पुष्टि की है।

ट्वीट में लिखा गया है, "बल्लेबाज तेम्बा बावुमा पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल सकेंगे। उन्हें ग्रेड 1 हिप फ्लेक्सर मसल स्ट्रेन है। गुरुवार को हुए स्कैन में इस चोट का पता चला।"

सीएसए ने कहा है कि बावुमा टीम के कैम्प में बने रहेंगे और मेडिकल स्टाफ की सलाह पर रिहैब शुरू करेंगे। उनके मैदान पर सात से 10 दिनों में वापसी की उम्मीद है। पहला टेस्ट मैच 26 दिसम्बर से सेंचुरियन में खेला जाएगा। टेस्ट सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच वनडे और टी-20 सीरीज होगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल