1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SA vs ENG : साउथ अफ्रीका ने पहले टेस्ट में इंग्लैंड को 107 रन से हराकर सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

SA vs ENG : साउथ अफ्रीका ने पहले टेस्ट में इंग्लैंड को 107 रन से हराकर सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

 Edited By: IANS
 Published : Dec 29, 2019 07:46 pm IST,  Updated : Dec 29, 2019 07:46 pm IST

साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने हार के सिलसिले को खत्म करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच को 107 रन से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना लिया।

South africa vs england 1st test, kagiso rabada, quinton de kock, anrich nortje, SA vs ENG, Boxing D- India TV Hindi
South africa vs england Image Source : TWITTER

कगीसो रबाडा (103-4), एनरिच नार्ट (56-3) और केशव महाराज (37-2) की उम्दा गेंदबाजी के दम पर साउथ अफ्रीका ने पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन इंग्लैंड को 107 रनों से हरा दिया। मेजबान टीम ने इंग्लैंड के सामने 376 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसका पीछा करते हुए मेहमान टीम 93 ओवर में 268 रनों पर ढेर हो गई। उसकी ओर से रोरी बर्न्‍स ने सबसे अधिक 84 रन बनाए जबकि कप्तान जोए रूट ने 48 रनों की पारी खेली।

इसके अलावा डोमिनिक सिबले ने 29, जो डेनले ने 31 और जोर बटलर ने 22 रन बनाए।

साउथ अफ्रीका ने पहले खेलते हुए अपनी पहली पारी में 284 रन बनाए थे। उसकी ओर से स्टुअर्ट ब्रॉड और सैम कुरैन ने चार-चार विकेट लिए थे। जवाब में इंग्लैंड की टीम वेर्नान फिलेंडर (16-4) और रबाडा (68-3) की धारदार गेंदबाजी के आगे 181 रनों पर ढेर हो गई थी।

मेजबान टीम ने अपनी दूसरी पारी में सभी विकेट गंवाकर 272 रन बनाए। इसमें रीज वैन डेर डुसैन के सबसे अधिक 51 रन शामिल हैं। दूसरी पारी में जोफ्रा आर्चर ने पांच विकेट लिए जबकि बेन स्टोक्स को दो विकेट मिले।

इंग्लैंड ने तीसरे दिन की समाप्ति तक एक विकेट पर 121 रन बनाए थे। बर्न्‍स 77 और डेनले 10 रनों पर नाबाद थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल