1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इस घटिया हरकत के चलते 6 महीनों के लिए बैन हुआ बांग्लादेशी धाकड़ क्रिकेटर

इस घटिया हरकत के चलते 6 महीनों के लिए बैन हुआ बांग्लादेशी धाकड़ क्रिकेटर

 Reported By: IANS
 Published : Sep 01, 2018 09:02 pm IST,  Updated : Sep 01, 2018 09:02 pm IST

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने सोशल मीडिया पर फैन को धमकाने और उनके खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के मामले में बल्लेबाज सब्बीर रहमान पर शनिवार को छह महीने का प्रतिबंध लगा दिया।

सब्बीर रहमान- India TV Hindi
सब्बीर रहमान Image Source : GETTY

ढाका। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने सोशल मीडिया पर फैन को धमकाने और उनके खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के मामले में बल्लेबाज सब्बीर रहमान पर शनिवार को छह महीने का प्रतिबंध लगा दिया। बीसीबी के इस प्रतिबंध के बाद रहमान अब छह महीने तक घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। सब्बीर और मोसादिक हुसैन मामले की सुनवाई के लिए बोर्ड की अनुशासन समिति के समक्ष पेश हुए थे। समिति ने हालांकि हुसैन पर अब तक कोई फैसला नहीं लिया है। 

सब्बीर पर इसलिए प्रतिबंध लगाया गया है क्योंकि पहले भी उनके खिलाफ कई तरह की शिकायतें आ चुकी थी। बोर्ड ने सब्बीर के खिलाफ मिली शिकायतों को लेकर उन्हें चेतावनी भी जारी की थी। 

26 साल के सब्बीर ने बांग्लादेश के लिए 11 टेस्ट, 54 वनडे और 41 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल