मुंबई: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने शुक्रवार को गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरु रमाकांत आचरेकर से उनके घर जाकर उनका आशीर्वाद लिया।
83 साल के रमाकांत आचरेकर ने ही बचपन में सचिन तेंदुलकर की प्रतिभा को पहचानकर उसे तराशा और क्रिकेट की दुनिया का लेजेंड बना दिया।
इस मौक़े पर सचिन के पुराने संगी साथी भी थे। सचिन ने गुरु के पैर छूकर उनसे मिली क्रिकेट की सीख के लिए उनका शुक्रिया अदा किया।
