1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टेस्ट में 500 विकेट लेने वाले ब्रॉड की सचिन तेंदुलकर ने की जमकर तारीफ, कही यह बात

टेस्ट में 500 विकेट लेने वाले ब्रॉड की सचिन तेंदुलकर ने की जमकर तारीफ, कही यह बात

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 29, 2020 01:26 pm IST,  Updated : Jul 29, 2020 01:26 pm IST

टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए 500 विकेट लेने वाले ब्रॉड एंडरसन के बाद दूसरे गेंदबाज बने हैं। ब्रॉड ने तीसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज की दूसरी पारी के दौरान 14वें ओवर में क्रेग ब्रथेवेट को आउट कर यह कारनामा किया।  

Sachin Tendulkar, Stuart Broad, england, west indies , cricekt, test match, 500 wickets in Test- India TV Hindi
Sachin Tendulkar and Stuart Broad Image Source : GETTY IMAGES

भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ड ब्रॉड की जमकर तारीफ की है। ब्रॉड ने हाल ही में टेस्ट में अपने 500 विकेट पूरे किए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के आखिरी दिन क्रैग ब्रैथवेट को आउट कर यह मुकाम हासिल किया। इंग्लैंड ने इस मैच को 269 से अपने नाम कर सीरीज 2-1 से जीती।

तेंदुलकर ने ट्वीट किया, "इंग्लैंड को सीरीज जीतने पर बधाई। जैसा मैंने पहले भी कहा है कि उनके पैरों में स्प्रिंग है और वह एक मिशन पर थे। उन्हें भी 500 टेस्ट विकेट लेने पर बधाई। शानदार उपलब्धि।"

टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए 500 विकेट लेने वाले ब्रॉड एंडरसन के बाद दूसरे गेंदबाज बने हैं। ब्रॉड ने तीसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज की दूसरी पारी के दौरान 14वें ओवर में क्रेग ब्रथेवेट को आउट कर यह कारनामा किया है।

ब्रॉड की इस शानदार उपलब्धि के बाद सचिन के अलावा अन्य कई क्रिकेट जगत के दिग्गज हस्तियों ने उनकी सराहना की और सोशल मीडिया के माध्यम ट्वीट कर उन्हें बधाई भी दिया है। 

ब्रॉड इस फॉर्मेट में 500 विकेट लेने वाले दुनिया के कुल 7वें गेंदबाज भी बने हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल