1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर शेयर की मॉनसून स्टोरी

सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर शेयर की मॉनसून स्टोरी

 Reported By: IANS
 Published : Aug 11, 2020 09:27 pm IST,  Updated : Aug 11, 2020 09:28 pm IST

दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अपने लाखों प्रशंसकों से अपनी मॉनसून की कहानी साझा करने को कहा है।

सचिन तेंदुलकर ने सोशल...- India TV Hindi
सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर शेयर की मॉनसून स्टोरी Image Source : GETTY IMAGES

मुंबई| दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अपने लाखों प्रशंसकों से अपनी मॉनसून की कहानी साझा करने को कहा है। उन्होंने कहा कि एक कप चाय के साथ बारिश का आनंद लेने का उनका पल सबसे अधिक आनंददायक है।

तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वह एक कप चाय के साथ खड़े हैं और पीछे भारी बारिश हो रही है। उन्होंने कहा, " मॉनसून, मेरे लिए हमेशा मेरे बगीचे में एक गर्म कप चाय के लिए बुलाता है। चाय का एक गर्म कप आराम का एहसास दिलाता है जहां मैं अपने घर में मौसम का आनंद ले सकता हूं। यह मेरे लिए एक रेन रैडर होने का मतलब है। आपकी मॉनसून की कहानी क्या है?।"

वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज इयान बिशप ने हाल में कहा था कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और पाकिस्तान के सीमित ओवर क्रिकेट के कप्तान बाबर आजम मौजूदा समय में ऐसे बल्लेबाज हैं, जो उन्हें सचिन की याद दिलाते हैं।

बिशप ने कहा था कि विराट और बाबर सीधी रेखाओं (स्ट्रेट लाइंस) में खेलना पसंद करते हैं जिससे आप आप सचिन तेंदुलकर को याद करते हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल