1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सचिन तेंदुलकर 2 अंक चाहते हैं, मैं विश्व कप चाहता हूं : सौरव गांगुली

सचिन तेंदुलकर 2 अंक चाहते हैं, मैं विश्व कप चाहता हूं : सौरव गांगुली

 Reported By: IANS
 Published : Feb 23, 2019 10:57 pm IST,  Updated : Feb 23, 2019 10:57 pm IST

गांगुली ने कहा शनिवार स्ट्रीट चाइल्ड क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 से इतर संवाददाताओं से कहा, "वह (सचिन) पाकिस्तान के खिलाफ दो अंक चाहते हैं लेकिन मैं विश्व कप चाहता हूं। आप इसे जिस किसी भी तरीके से देखिए।" 

सचिन तेंदुलकर 2 अंक चाहते हैं, मैं विश्व कप चाहता हूं : सौरव गांगुली- India TV Hindi
सचिन तेंदुलकर 2 अंक चाहते हैं, मैं विश्व कप चाहता हूं : सौरव गांगुली Image Source : PTI

कोलकाता। भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान सौरभ गांगुली ने कहा है कि आगामी विश्व कप में उन्हें दो अंक नहीं बल्कि खिताब चाहिए। गांगुली का यह बयान सचिन तेंदुलकर के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि टूर्नामेंट में 16 जून को पाकिस्तान के साथ न खेलना और उन्हें दो अंक देना पाकिस्तान की मदद करना होगा। सचिन ने कहा था कि इससे उन्हें नफरत होगी।

गांगुली ने कहा शनिवार स्ट्रीट चाइल्ड क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 से इतर संवाददाताओं से कहा, "वह (सचिन) पाकिस्तान के खिलाफ दो अंक चाहते हैं लेकिन मैं विश्व कप चाहता हूं। आप इसे जिस किसी भी तरीके से देखिए।" 

सचिन ने शुक्रवार को सुनील गावस्कर के विचारों का समर्थन करते हुए कहा था कि भारत को विश्व कप में पाकिस्तान के साथ खेलना चाहिए और उसे हराकर दो अंक हासिल करना चाहिए। 

गांगुली ने इससे पहले हरभजन सिंह के विचारों का समर्थन करते हुए कहा था कि पाकिस्तान के साथ सभी तरह के क्रिकेट रिश्तों को खत्म कर देना चाहिए। 

उन्होंने कहा, "यह 10 टीमों का विश्व कप है और प्रत्येक टीम को हर दूसरी टीम के खिलाफ मैच खेलना है। यदि भारत विश्व कप में एक मैच नहीं भी खेलता है, तो यह कोई बड़ा मुद्दा नहीं होगा।" 

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने इन टिप्पणियों के लिए गांगुली की आलोचना की और इसे ध्यान खींचने के लिए किया गया पब्लिक स्टंट बताया। 

इस पर गांगुली ने कहा, "मुझे मियांदाद की टिप्पणी पर कोई प्रतिक्रिया नहीं करनी है। मैंने उनकी बल्लेबाजी का आनंद उठाया। मुझे लगता है कि वह पाकिस्तान के शानदार खिलाड़ी थे।"

गांगुली ने विश्व कप में भारत को खिताब का प्रबल दावेदार बताया लेकिन साथ ही कहा कि श्रीलंका और वेस्टइंडीज जैसी टीमें वास्तव में अच्छा कर रही हैं और वे चौंका सकती हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल