1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सचिन तेंदुलकर ने आईसीसी के सुपर ओवर नियम में बदलाव का स्वागत किया

सचिन तेंदुलकर ने आईसीसी के सुपर ओवर नियम में बदलाव का स्वागत किया

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 16, 2019 06:52 pm IST,  Updated : Oct 16, 2019 06:52 pm IST

सचिन तेंदुलकर ने विश्व कप जैसे टूर्नामेंटों में नॉकआउट चरण में फैसला बाउंड्री की गिनती के आधार पर करने के नियम को खत्म करने के आईसीसी के फैसले का स्वागत किया है।

सचिन तेंदुलकर- India TV Hindi
सचिन तेंदुलकर

नई दिल्ली। सचिन तेंदुलकर ने विश्व कप जैसे टूर्नामेंटों में नॉकआउट चरण में फैसला बाउंड्री की गिनती के आधार पर करने के नियम को खत्म करने के आईसीसी के फैसले का स्वागत किया है। आईसीसी ने सोमवार को सुपर ओवर के नियम में बदलाव करने का फैसला किया।

जुलाई में विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को बाउंड्री की गिनती के आधार पर न्यूजीलैंड पर विजयी घोषित करने के फैसले का काफी विरोध हुआ था । दुबई में बोर्ड की बैठक के बाद आईसीसी ने फैसला किया कि भविष्य में वैश्विक टूर्नामेंटों में सुपर ओवर में भी मैच टाई रहने पर फैसला आने तक सुपर ओवर जारी रखेंगे।

तेंदुलकर ने ट्वीट किया,‘‘मुझे लगा कि यह अहम है क्योंकि एकदम कांटे की टक्कर होने पर नतीजे लाने का यही सही तरीका है।’’ 

विश्व कप फाइनल के दो दिन बाद तेंदुलकर ने कहा था कि बाउंड्री गिनने की बजाय विजेता के निर्धारण के लिये दूसरा सुपर ओवर खेला जाना चाहिये था।

तेंदुलकर ने अपने पूर्व साथी क्रिकेटर सौरव गांगुली को भी बीसीसीआई का अगला अध्यक्ष बनने की बधाई दी । उन्होंने कहा,‘‘बीसीसीआई अध्यक्ष बनने पर बधाई दादी । मुझे यकीन है कि आप भारतीय क्रिकेट की सेवा करते रहोगे जैसे कि हमेशा करते आये हो । नयी टीम को बधाई ।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल