1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सिमंस को हटाने के नतीजे झेल रही है वेस्टइंडीज टीम: वकार यूनिस

सिमंस को हटाने के नतीजे झेल रही है वेस्टइंडीज टीम: वकार यूनिस

 Written By: IANS
 Published : Oct 02, 2016 08:14 pm IST,  Updated : Oct 02, 2016 08:14 pm IST

दुनिया के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में शुमार रहे पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान वकार यूनिस का मानना है कि वेस्टइंडीज के मुख्य कोच फिल सिमंस को निकाले जाने का नकारात्मक असर टीम के प्रदर्शन पर देखने को मिल रहा है।

Waqar Younis | PTI File Photo- India TV Hindi
Waqar Younis | PTI File Photo

शारजाह: दुनिया के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में शुमार रहे पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान वकार यूनिस का मानना है कि वेस्टइंडीज के मुख्य कोच फिल सिमंस को निकाले जाने का नकारात्मक असर टीम के प्रदर्शन पर देखने को मिल रहा है। सिमंस को पाकिस्तान के साथ जारी दौरे से पहले कैरिबियाई टीम के कोच पद से हटाया गया। वेस्टइंडीज को पाकिस्तान के साथ खेली गई टी-20 अंतर्राष्ट्रीय श्रृंखला में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था।

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

वनडे सीरीज में भी वेस्टइंडीज का हार से ही आगाज हुआ है। सीरीज के पहले मुकाबले में पिछले शुक्रवार को वेस्टइंडीज को पाकिस्तान से 111 रनों से बुरी तरह हरा दिया था। अपने करियर में खेले गए 87 टेस्ट मैचों में 373 विकेट लेने वाले यूनिस का कहना है कि यह वेस्टइंडीज टीम का खराब प्रदर्शन है और विशेषकर टी-20 क्रिकेट प्रारूप में। यह सिमंस को कोच पद से बाहर किए जाने के नाकारात्मक परिणामों को दर्शाता है।

यूनिस ने कहा, ‘सच कहूं तो, वेस्टइंडीज के खेल में कई कमियां थी। वे एक टीम की तरह खेलते नहीं दिख रहे थे। उन्होंने इस दौरे पर आने से पहले ही अपने कोच को बाहर कर दिया।’ दिग्गज गेंदबाज ने कहा कि वेस्टइंडीज टीम के खिलाड़ियों को अपने नए कप्तान कार्लोस ब्रैथवेट से भी समस्या है, क्योंकि उन्होंने अपने पहले कप्तान डेरेन सैमी को भी निकाल दिया था। यूनिस का कहना है कि अगर आप अपने घर से अलग विदेशी जमीं पर खेल रहे हैं, तो इस प्रकार की चीजें कभी भी सकारात्मक परिणाम नहीं देती। उन्होंने कहा कि वेस्टइंडीज की टीम को सकारात्मक खेल खेलना चाहिए। उन्हें इस समय एक टीम की तरह दिखना चाहिए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल