1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. साक्षी ने क्रिकेट को बताया धोनी का पहला प्यार, लॉकडाउन के बाद ये है माही का खास प्लान

साक्षी ने क्रिकेट को बताया धोनी का पहला प्यार, लॉकडाउन के बाद ये है माही का खास प्लान

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 31, 2020 07:44 pm IST,  Updated : May 31, 2020 07:44 pm IST

महेंद्र सिंह धोनी लगभग एक साल से क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। धोनी आखिरी बार पिछले साल जुलाई में 2019 क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में खेलते नजर आए थे। 

साक्षी ने क्रिकेट को...- India TV Hindi
साक्षी ने क्रिकेट को बताया धोनी का पहला प्यार, लॉकडाउन के बाद ये है माही का खास प्लान Image Source : IPLT20.COM

महेंद्र सिंह धोनी लगभग एक साल से क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। धोनी आखिरी बार पिछले साल जुलाई में 2019 क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में खेलते नजर आए थे। तभी से धोनी के रिटायरमेंट को लेकर लगातार अटकले लगाई जा रही हैं जबकि धोनी इस मुद्दे पर अभी तक चुप्पी बनाए हुए हैं। धोनी इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में वापसी करने वाले थे, लेकिन COVID-19 के कारण टूर्नामेंट को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।

फैंस जल्द से जल्द धोनी के वापस मैदान पर लौटने की उम्मीद कर रहे हैं लेकिन कोरोना के चलते फैंस का इंतजार लंबा होता जा रहा है। वैसे तो सभी क्रिकेट फैंस जानते है धोनी मैदान पर अपनी भावनाएं जाहिर नहीं होने देते हैं और इसलिए उन्हें कैप्टन कूल कहा जाता है, लेकिन पूर्व भारतीय कप्तान धोनी की पत्नी साक्षी ने रविवार को कहा कि खेल को लेकर धोनी हमेशा भावुक रहते हैं और यह उनका प्यार है।

धोनी ने 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स को तीसरी बार आईपीएल का खिताब जिताया था और साक्षी का कहना है कि उस समय भी वह भावुक हुए थे। साक्षी ने चेन्नई सुपर किंग्स टीम की आधिकारिक इंस्टाग्राम लाइव चैट पर कहा, " क्रिकेट को लेकर माही हमेशा भावुक रहते हैं। यह उनका प्यार है।"

साक्षी ने धोनी के वीडियो गेम के प्रति प्यार को लेकर कहा, "वीडियो गेम उनके लिए तनाव खत्म करने का एक हथियार है। धोनी का दिमाग हमेशा सोचता रहता है और वह आराम नहीं करता है।" साक्षी ने कहा कि धोनी जब भी दौरे पर जाते हैं तो वह हमेशा दरवाजा खुला रखते हैं और जब भी वे चाहें तो खिलाड़ियों से बात करते हैं। उन्होंने कहा, "माही हमेशा दरवाजा खुला रखते हैं। यह 2010 के बाद से है (जब हमने शादी की थी)। लोग आते.और हम सुबह में तीन चार बजे तक बात करते। जब भी वे माही से क्रिकेट के बारे में बात करने आते तो मैं दूर चली जाती।"

साक्षी ने बताया कि लॉकडाउन के बाद वे और माही पहाड़ों पर जाने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा, " अगर क्रिकेट है तो फिर क्रिकेट ही होगा। लेकिन, माही और मैंने पहाड़ों पर जाने की योजना बनाई है। हम उत्तराखंड जाने की योजना बना रहे हैं। छोटे से गांव में रहेंगे। हम सड़क के रास्ते जाएंगे। कोई फ्लाइट नहीं होगी।"

(With IANS inputs)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल