1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सलमान बट ने कबूल किया, स्पॉट फिक्सिंग में शामिल था :PCB

सलमान बट ने कबूल किया, स्पॉट फिक्सिंग में शामिल था :PCB

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 17, 2015 10:14 am IST,  Updated : Jun 17, 2015 10:17 am IST

लाहौर: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट ने मंगलवार को अपना अपराध कबूल करने संबंधी बयान पर हस्ताक्षर किए और इस तरह से पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच 2010 की श्रृंखला के दौरान स्पॉट फिक्सिंग

सलमान बट ने कबूल किया,...- India TV Hindi
सलमान बट ने कबूल किया, स्पॉट फिक्सिंग में शामिल था :PCB

लाहौर: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट ने मंगलवार को अपना अपराध कबूल करने संबंधी बयान पर हस्ताक्षर किए और इस तरह से पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच 2010 की श्रृंखला के दौरान स्पॉट फिक्सिंग में अपनी भूमिका को स्वीकार किया जिसके कारण उन्हें प्रतिबंधित किया गया था।

PCB प्रमुख शहरयार खान ने पत्रकारों से कहा कि बट ने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में जल्द वापसी के लिए इन कागज पर हस्ताक्षर किए। बट सहित तेज गेंदबाज मोहम्म्द आमिर और मोहम्मद आसिफ को भी अगस्त 2010 में इंग्लैंड के खिलाफ लार्ड्स में जानबूझकर नोबाल करने के षड्यंत्र में शामिल होने दोषी पाया गया था। इन पर कम से कम पांच साल का प्रतिबंध लगाया गया था।

शहरयार ने कहा, ‘बट ने स्पॉट फिक्सिंग में शामिल होने की बात खासतौर पर कबूल नहीं की थी इसलिए हमने उसे एक बयान पर हस्ताक्षर करने को कहा और उसने स्पॉट फिक्सिंग में शामिल होने की बात विशेष रूप से कबूल की।’

बट ने इससे पहले मीडिया से बातचीत में इस प्रकरण में अपनी भूमिका स्वीकार की थी लेकिन PCB ने इसे ‘एक सामान्य स्वीकारोक्ति’ कहकर नकार दिया था।

PCB प्रमुख ने कहा कि यह बयान आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक और सुरक्षा इकाई (ACSU) को भेज दिया गया है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल