नयी दिल्ली: श्रीलंका के महान बल्लेबाज़ों में से एक कुमार संगकारा भारत के ख़िलाफ़ अगले महीने तीन मैचों की टेस्ट सिरीज़ के दूसरे मैच के बाद क्रिकेट से सन्यास ले लेंगे।
संगकारा ने पिछले महीने भारत के ख़िलाफ़ पी सारा ओवल में दूसरे टेस्ट मैच के बाद क्रिकेठ के सभी फ़ॉर्मेट से सन्यास लेने के अपने फ़ैसले की घोषणा की थी।
संगकारा 15 सालों से श्रीलंका के लिए क्रिकेट खेल रहे हैं।
भारतीय और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को दोरे के कार्यक्रम की घोषणा की। गाले में 12 अगस्त से पहला टेस्ट मैच शुरु होगा।
37 साल के संगकारा विशव कप के बाद क्रिकेट को विदा कहना चाहते थे लेकिन फिर दो पाकिस्तान और दो भारत के साथ टेस्ट मैच खेलने पर राज़ी हो गए थे।
पी सारा ओवल में 20 अगस्त से दूसरा टेस्ट मैच शुरु होगा जो संगकारा का 134वां टेस्ट मैच होगा।
पूर्व कप्तान संगकारा ने 132 टेस्ट में 58 से ज़्यादा औसत से 12305 रन बनाए हैं। 404 वनडे में उन्होंने 14,234 रन बनाए हैं।
भारत 3 अगस्त को कोलंबो पहुंचेगा।