1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सानिया ने दिया पति शोएब मलिक के करियर को नया जीवन

सानिया ने दिया पति शोएब मलिक के करियर को नया जीवन

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 20, 2015 07:40 am IST,  Updated : Oct 14, 2015 04:17 pm IST

कराची: पाकिस्तान के सीनियर आलराउंडर शोएब मलिक आज ट्विटर पर ट्रेेंड कर रहे हैं। अबूधाबी में अपनी बेहतरीन पारी के लिए सानिया मलिक को श्रेय दिया। मलिक ने राष्ट्रीय टीम में अपने करियर को नया जीवन

सानिया ने दिया पति...- India TV Hindi
सानिया ने दिया पति शोएब मलिक के करियर को नया जीवन

कराची: पाकिस्तान के सीनियर आलराउंडर शोएब मलिक आज ट्विटर पर ट्रेेंड कर रहे हैं। अबूधाबी में अपनी बेहतरीन पारी के लिए सानिया मलिक को श्रेय दिया। मलिक ने राष्ट्रीय टीम में अपने करियर को नया जीवन देने का श्रेय अपनी भारतीय टेनिस खिलाड़ी पत्नी सानिया मिर्जा को देते हुए कहा है कि उसकी कड़ी मेहनत, प्रतिबद्धता और पेशेवर खिलाड़ी के रूप में सफलता से वह अपने खेल में सुधार के लिए प्रेरित हुए और सफल वापसी कर सके।

मलिक ने कहा कि सानिया दौरों पर उसे सहज बनाती है और तब भी तब वह क्रिकेट के बारे में किसी से चर्चा करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, कई बार आप टीम में खिलाडि़यों के साथ बात नहीं कर पाते या अपने विचार और अहसास साझा नहीं कर पाते लेकिन मैं भाग्यशाली हूं कि मेरे पास सानिया है। वह मुझे यह सहजता देती है जहां मैं खिलाड़ी के स्तर पर उसके साथ चीजों पर चर्चा कर सकता हूं और अच्छी सलाह ले सकता हूं।

मलिक ने कहा, मुझे पता है कि अपनी सफलता के लिए उसने कितनी कड़ी मेहनत की है और यह मुझे क्रिकेट में ऐसा ही करने के लिए प्रेरित करता है। यही कारण है कि मैं पाकिस्तान टीम में सफल वापसी कर पाया जिससे मैं बेहद खुश हूं।

इस अनुभवी आलराउंडर ने कहा कि वह टेनिस में अपनी पत्नी की सफलता की सराहना करते हैं क्योंकि यह व्यक्तिगत खेल है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल