1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. संजय मांजरेकर ने मोहम्मद रिजवान को बताया हर मौसम में खेलने वाला बल्लेबाज

संजय मांजरेकर ने मोहम्मद रिजवान को बताया हर मौसम में खेलने वाला बल्लेबाज

 Edited By: IANS
 Published : Aug 15, 2020 05:37 pm IST,  Updated : Aug 15, 2020 05:37 pm IST

रिजवान ने शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ साउथैम्पटन के एजेस बाउल में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान की लाज बचाई और उसे कम स्कोर पर ऑल आउट होने से बचा लिया। 

Sanjay Manjrekar, Mohammad Rizwan, India, sports, cricket, pakistan- India TV Hindi
Mohammad Rizwan Image Source : AP IMAGE

भारत के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने शनिवार को पाकिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान की तारीफ की है और कहा है कि वह हर मौसम में खेलने वाले बल्लेबाज हैं। रिजवान ने शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ साउथैम्पटन के एजेस बाउल में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान की लाज बचाई और उसे कम स्कोर पर ऑल आउट होने से बचा लिया। 

वह एक छोर संभाले खड़े रहे और दिन का खेल खत्म होने तक 60 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्हीं की पारी के दम पर पाकिस्तान ने दूसरे दिन का अंत नौ विकेट के नुकसान पर 223 रनों के साथ किया।

मांजरेकर ने एक ट्वीट करते हुए लिखा, "मोहम्मद रिजवान बल्लेबाजी कर सकते हैं। वह फ्रंटफुट से ड्राइव कर सकते हैं और साथ ही पुल तथा कट भी अच्छे से खेल सकते हैं। यह उन्हें हर स्थिति में खेलने वाला बल्लेबाज बनाता है। इसमें कोई शक नहीं है कि टेस्ट में उनके शीर्ष-3 स्कोर आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में आए हैं।"

साउथैम्पटन में खेले जा रहे टेस्ट मैच से पहले रिजवान ने पकिस्तान के लिए सात टेस्ट मैच, 32 वनडे और 18 टी-20 मैच खेले थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल