1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सारा टेलर ने कोचिंग में अपना करियर शुरू करने से पहले कही ये बात

सारा टेलर ने कोचिंग में अपना करियर शुरू करने से पहले कही ये बात

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 31, 2021 06:51 pm IST,  Updated : Oct 31, 2021 06:51 pm IST

टेलर ने यहां बातचीत के दौरान कहा ,‘‘ उम्मीद है कि यह आगे की ओर एक कदम है। महिलाओं को अब इस तरह के काम और भूमिकायें मिलती रहेंगी। इसे एक कोच के रूप में देखना चाहिये, महिला कोच के रूप में नहीं।’’   

Sarah Taylor said this before starting her career in coaching- India TV Hindi
Sarah Taylor said this before starting her career in coaching Image Source : GETTY IMAGES

अबुधाबी। पुरूषों की टी10 लीग में टीम अबुधाबी की सहायक कोच बनी इंग्लैंड की पूर्व क्रिकेटर सारा टेलर ने कहा कि वह ऐसी खिलाड़ी नहीं कहलाना चाहती थी जिसका फ्रेंचाइजी क्रिकेट से कोई सरोकार नहीं रहा हो। दुनिया की सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपरों में शुमार टेलर को 19 नवंबर से शुरू हो रही अबुधाबी टी10 लीग में टीम अबुधाबी की सहायक कोच बनाया गया है। 

टेलर ने यहां बातचीत के दौरान कहा ,‘‘ उम्मीद है कि यह आगे की ओर एक कदम है। महिलाओं को अब इस तरह के काम और भूमिकायें मिलती रहेंगी। इसे एक कोच के रूप में देखना चाहिये, महिला कोच के रूप में नहीं।’’ 

उन्होंने कहा ,‘‘इसके काफी मायने है। मुझे यह भूमिका मिलने पर मैं स्तब्ध थी। मैं दिन गिन रही थी कि कब अबुधाबी जाकर जिम्मेदारी संभालूंगी। मैं अच्छी कोच के रूप में पहचान बनाना चाहती हूं।’’ 

टेलर मुख्य कोच पॉल फारब्रास और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी लांस क्लूसनर के साथ काम करेंगी। उन्होंने कहा कि ससेक्स काउंटी की कोच बनकर उन्हें काफी अनुभव मिला। 

उन्होंने कहा ,‘‘ ससेक्स काउंटी में मैने काफी कुछ सीखा। मुझे बहुत अच्छे मेंटर मिले जिन्होंने मेरा साथ बखूबी निभाया। मुझे कोचिंग का मजा आ रहा है। मैं ऐसी महिला के रूप में पहचान बनाना नहीं चाहती थी जिसका फ्रेंचाइजी क्रिकेट से कोई सरोकार नहीं रहा हो।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल