1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एक टेस्ट और तीन वनडे के लिए टीम इंडिया का होगा चयन

एक टेस्ट और तीन वनडे के लिए टीम इंडिया का होगा चयन

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 20, 2015 10:27 am IST,  Updated : May 20, 2015 02:01 pm IST

मुंबई: आज बांग्लादेश दौरे पर जानी वाली टीम इंडिया का ऐलान किया जाएगा। संदीप पाटिल की अगुवाई में नेशनल सेलेक्शन कमेटी की बैठक दोपहर 12 बजे से मुंबई के क्रिकेट सेंटर में जारी है। जिसमें बांग्लादेश में

बांग्लादेश दौरे के...- India TV Hindi
बांग्लादेश दौरे के लिए आज होगा टीम इंडिया का ऐलान

मुंबई: आज बांग्लादेश दौरे पर जानी वाली टीम इंडिया का ऐलान किया जाएगा। संदीप पाटिल की अगुवाई में नेशनल सेलेक्शन कमेटी की बैठक दोपहर 12 बजे से मुंबई के क्रिकेट सेंटर में जारी है। जिसमें बांग्लादेश में खेले जाने वाली एक टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज़ के लिए टीम इंडिया का चयन किया जाएगा।

पहले जहां ख़बर थी कि इस दौरे के लिए चयनकर्ता महेंद्र सिंह धोनी को आराम दे सकते हैं वहीं अब ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि इस दौरे पर वनडे टीम के लिए विराट कोहली को भी आराम दिया जा सकता है। हालांकि विराट इकलौते टेस्ट की कप्तानी कर सकते हैं जबकि सुरेश रैना को वनडे टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती है।

वहीं, चोटिल चल रहे तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी फिटनेस की वजह से बाहर बैठ सकते हैं जबकि आईपीएल से भी कई नए चेहरे बांग्लादेश दौरे पर जा सकते हैं।

टीम इंडिया को बांग्लादेश के खिलाफ 10 जून से इकलौता टेस्ट मैच और 18 जून से मीरपुर में शुरू होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज़ खेलनी है। आमतौर पर ज़्यादा अहम नहीं समझा जाने वाला बांग्लादेश दौरा टीम इंडिया के लिए इस लिहाज़ से भी चैलेंजिंग हो सकता है क्योंकि हाल ही में बांग्लादेश अपनी धरती पर पाकिस्तान को वनडे सीरीज़ में 3-0 से धूल चटा चुका है। टीम इंडिया 7 जून को बांग्लादेश पहुंचेगी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल