Tuesday, February 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टिम पेन को आज भी कचोटती है पिछली सीरीज में भारत के हाथों मिली हार

टिम पेन को आज भी कचोटती है पिछली सीरीज में भारत के हाथों मिली हार

Reported by: Bhasha
Published : Nov 24, 2020 03:46 pm IST, Updated : Nov 24, 2020 03:46 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान टिम पेन ने स्वीकार किया है कि भारत के खिलाफ पिछली टेस्ट श्रृंखला में ‘कचोटने’ वाली हार अब भी उन्हें ‘पीड़ा’ देती हैं। 

टिम पेन को आज भी कचोटती...- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES टिम पेन को आज भी कचोटती है पिछली सीरीज में भारत के हाथों मिली हार 

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान टिम पेन ने स्वीकार किया है कि भारत के खिलाफ पिछली टेस्ट श्रृंखला में ‘कचोटने’ वाली हार अब भी उन्हें ‘पीड़ा’ देती हैं। पेन ने हालांकि कहा कि ऑस्ट्रेलिया की टीम अब बेहतर आलराउंड टीम है जो भारत से भिड़ने को बेताब है। भारत ने 2018-19 में आस्ट्रेलिया को 2-1 से हराकर इस देश में पहली टेस्ट श्रृंखला जीती थी। यह कप्तान के रूप में पेन की पहली घरेलू श्रृंखला थी। तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ और उप कप्तान डेविड वार्नर पर 2018 में गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण के शामिल होने के कारण एक साल का प्रतिबंध लगाया गया था जिसके बाद पेन को टीम की कमान सौंपी गई थी।

पेन ने 2जीबी के वाइड वर्ल्ड आफ स्पोर्ट्स रेडियो से कहा, ‘‘मैं जब भी इस बारे में सोचता हूं तो निश्चित तौर पर यह कचोटता है कि हम वह टेस्ट श्रृंखला हार गए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘स्टीव और डेविड हों या नहीं, आप कोई टेस्ट मैच या टेस्ट श्रृंखला नहीं हारना चाहते जिसमें आप खेल रहे हों, इसलिए इससे मुझे थोड़ी पीड़ा पहुंचती है।’’ पैंतीस साल के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा कि इस हार के दौरान टीम का हिस्सा रहे प्रत्येक खिलाड़ी में पिछले कुछ वर्षों में सुधार हुआ है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने किया साफ़, तय कार्यक्रम के तहत ही होगा एडिलेड टेस्ट

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी टीम अब बेहतर आलराउंड टीम है। स्टीव और डेविड के वापस आने से टीम को काफी अनुभवी खिलाड़ी मिले हैं जिन्होंने ढेरों रन बनाए हैं लेकिन साथ ही मुझे लगता है कि उस टीम में शामिल प्रत्येक खिलाड़ी में पिछले 18 महीने में सुधार हुआ है और हम काफी अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं।’’

भारत ने पिछली टेस्ट श्रृंखला में एडीलेड और मेलबर्न में पहला और तीसरा टेस्ट जीता था जबकि ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में दूसरे टेस्ट में जीत दर्ज की थी। अंतिम मैच ड्रॉ रहा था। पेन ने कहा कि हार उस श्रृंखला में शामिल खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी और यहां तक कि वार्नर और स्मिथ भी यह दिखाने को बेताब हैं कि वे क्या करने में सक्षम हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट की श्रृंखला की शुरुआत एडीलेड में 17 दिसंबर से दिन-रात्रि मुकाबले के साथ होगी। 

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement