1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज में कम से कम एक शतक लगाना चाहते हैं शेन डॉवरिक

इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज में कम से कम एक शतक लगाना चाहते हैं शेन डॉवरिक

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 22, 2020 08:00 pm IST,  Updated : Jun 22, 2020 08:00 pm IST

28 वर्षीय खिलाड़ी ने जब पिछली बार 2017 में इंग्लैंड का दौरा किया था तो उस समय वह रनों के लिए संघर्ष करते हुए दिखाई दिए थे।  

Shane Dowrich, England vs West Indies, England vs West Indies Test series, England vs West Indies se- India TV Hindi
Shane Dowrich Image Source : GETTY

वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज शेन डॉवरिक ने इंग्लैंड में एक टेस्ट शतक लगाने की इच्छा जताई है। वेस्टइंडीज को आठ जुलाई से इंग्लैंड में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। क्रिकइंफो ने डॉवरिक के हवाले से कहा, " मैं एक शतक के साथ इंग्लैंड से रवाना होना चाहूंगा। मैं इस सीरीज में करीब 40 की औसत देख रहा हूं।"

उन्होंने कहा, " मैं इंग्लैंड में एक शतक लगाना पसंद करूंगा। यहां रन बनाना हमेशा से चुनौतीपूर्ण रहा है, लेकिन मुझे लगता है कि अगर आप खुद को एक खिलाड़ी का दर्जा देते हैं तो आप इसे करने में सक्षम होंगे। मेरा मानना है कि इस सीरीज में कुछ करने के लिए मैं काफी काम किया है।"

28 वर्षीय खिलाड़ी ने जब पिछली बार 2017 में इंग्लैंड का दौरा किया था तो उस समय वह रनों के लिए संघर्ष करते हुए दिखाई दिए थे।

विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा, " मैं खुद को उस खिलाड़ी से अलग मानता हूं जोकि तीन साल पहले था। मैं पिछली बार भी यहां पर था और मेरे लिए वह समय मुश्किल था। उस सीरीज ने वास्तव में मेरे करियर को बदल दिया है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल