1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारतीय टीम से अलग होंगे विराट के फेवरेट ट्रेनर बासु! वेस्टइंडीज दौरे पर देसाई जाएंगे साथ

भारतीय टीम से अलग होंगे विराट के फेवरेट ट्रेनर बासु! वेस्टइंडीज दौरे पर देसाई जाएंगे साथ

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 04, 2019 09:43 pm IST,  Updated : Jul 05, 2019 06:08 am IST

तीन अगस्त से शुरू होने वाले वेस्टइंडीज दौरे पर राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के ट्रेनर और बासु के जूनियर सोहम देसाई टीम के ट्रेनर हो सकते है।

भारतीय टीम से अगल होंगे विराट के फेवरेट ट्रेनर बासु! वेस्टइंडीज दौरे पर देसाई जाएंगे साथ- India TV Hindi
भारतीय टीम से अगल होंगे विराट के फेवरेट ट्रेनर बासु! वेस्टइंडीज दौरे पर देसाई जाएंगे साथ

लीड्स। भारतीय क्रिकेट टीम के ट्रेनर शंकर बासु के विश्व कप के बाद वेस्टइंडीज दौरे पर जाने वाली टीम के साथ यात्रा करने की संभावना कम है। टीम के सहयोगी सदस्यों का करार विश्व कप के बाद खत्म हो रहा लेकिन बीसीसीआई ने सभी को 45 दिनों के लिए कार्यकाल का विस्तार दिया है। तीन अगस्त से शुरू होने वाले वेस्टइंडीज दौरे पर राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के ट्रेनर और बासु के जूनियर सोहम देसाई टीम के ट्रेनर हो सकते है। 

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर बताया, ‘‘ कैरेबियाई देशों के दौरे के लिए शायद बासु टीम के साथ नहीं जाए। भारत की ए टीम के साथ काम कर चुके सोहम इस दौरे पर उनकी जगह ले सकते है।’’ पचास साल के बासु फिटनेस सेंटर के मालिक है जिसकी कई शाखाएं है। वह अपने व्यवसाय पर ज्यादा ध्यान देना चाहते है। 

कप्तान विराट कोहली सहित दूसरे शीर्ष भारतीय खिलाड़ी चाहते है कि बासु टीम के साथ जुडे रहे क्योंकि उनके कार्यकाल के फिटनेस स्तर पर काफी फर्क पड़ा है। वेस्टइंडीज दौरे के बाद टीम ने सहयोगी सदस्यों के लिए फिर से आवेदन मंगवाए है जिसमें मौजूदा सदस्य भी आवेदन कर सकते है। यह हालांकि अभी साफ नहीं है कि बीसीसीआई उन्हें सलाहकार के तौर पर रखेगी या नहीं। 

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘ बासु ने अपने व्यवसाय पर ध्यान देने की इच्छा जतायी है लेकिन खिलाड़ी भी उन्हें चाहते है। हमें यह देखना होगा कि इसका हल कैसे निकलता है। इस पर विश्व कप के बाद विचार किया जाएगा।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल