1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शॉन मार्श को सता रहा टेस्ट करियर खत्म होने का डर

शॉन मार्श को सता रहा टेस्ट करियर खत्म होने का डर

 Reported By: IANS
 Published : May 18, 2019 10:10 pm IST,  Updated : May 18, 2019 11:46 pm IST

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज शॉन मार्श का मानना है कि नए खिलाड़ियों के टेस्ट टीम में जगह पक्की करने के चलते अब उनका टेस्ट करियर खत्म हो सकता है।

Shaun Marsh Thinks That His Test Career Is Just Near To End - India TV Hindi
Shaun Marsh Thinks That His Test Career Is Just Near To End  Image Source : GETTY IMAGES

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज शॉन मार्श का मानना है कि नए खिलाड़ियों के टेस्ट टीम में जगह पक्की करने के चलते अब उनका टेस्ट करियर खत्म हो सकता है। 35 वर्षीय मार्श को भारत के खिलाफ सीरीज के बाद से टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद उन्हें श्रीलंका के खिलाफ हुई सीरीज में भी शामिल नहीं किया गया था। 

द कॉरियर मेल ने मार्श के हवाले से लिखा,"अब यह संभावना बहुत कम है क्योंकि खिलाड़ियों ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है।" 

उन्होंने कहा, "मैंने टीम में जगह भी बनाई थी। एशेज सीरीज में अच्छा प्रदर्शन के बाद उन्होंने पिछले एक साल से अधिक समय तक मुझे मौके दिए।" 

मार्श ने कहा, "दुर्भाग्यवश, यह मेरे लिए कारगर नहीं रहा। लेकिन जो भी आए और उन्होंने अच्छा किया और वे एशेज सीरीज (2019) में जगह बनाने के हकदार हैं।" 

मार्श ने 2011 के बाद से अबतक केवल 37 टेस्ट मैच खेला है, जिसमें उन्होंने छह शतक लगाए हैं जबकि वह 10 बार शून्य पर आउट हुए हैं। 

मार्श ने कहा, "मैं अपने प्रदर्शन में निरंतरता कायम नहीं रख पाया, जोकि एक अच्छे खिलाड़ी में होता है।" 

उन्होंने कहा, "मैंने अब तक जो कुछ भी हासिल किया, उस पर मुझे गर्व है। मैंने अपने देश के लिए टेस्ट मैच खेले और कुछ शानदार सीरीज भी जीतीं।" 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल