1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आ गये शिखर, विजय सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग में, देखें टॉप 10 लिस्ट

आ गये शिखर, विजय सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग में, देखें टॉप 10 लिस्ट

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 16, 2015 11:17 am IST,  Updated : Jun 17, 2015 03:03 pm IST

नई दिल्ली: भारतीय सलामी बल्लेबाजों शिखर धवन और मुरली विजय ने बांग्लादेश के खिलाफ फतुल्लाह में एकमात्र टेस्ट के बाद नवीनतम आईसीसी रैंकिंग अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की जबकि कप्तान विराट कोहली शीर्ष

अा गये शिखर, विजय...- India TV Hindi
अा गये शिखर, विजय सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग में, देखें टॉप10 लिस्ट

नई दिल्ली: भारतीय सलामी बल्लेबाजों शिखर धवन और मुरली विजय ने बांग्लादेश के खिलाफ फतुल्लाह में एकमात्र टेस्ट के बाद नवीनतम आईसीसी रैंकिंग अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की जबकि कप्तान विराट कोहली शीर्ष 10 से बाहर हो गये।

विजय 3 स्थान के फायदे से 20वें स्थान पर पहुंच गये हैं जबकि धवन 15 स्थान की लंबी छलांग के साथ 45वें पायदान पर हैं। आईसीसी ने एक बयान में कहा कि फतुल्लाह में शतक से चूकने वाले अजिंक्य रहाणे भी 4 अंक से बल्लेबाजी रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ  स्थान में शामिल हो गये हैं।

कोहली हालांकि एक स्थान के नुकसान से 11वें पायदान पर खिसक गये हैं।गेंदबाजी रैंकिंग में भारतीय आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और बांग्लादेश के साकिब अल हसन 1-1 स्थान के फायदे से क्रमश: 12वें और 16वें स्थान पर हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल