1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया का कप्तान बनने पर शिखर धवन ने कही ये बात

टीम इंडिया का कप्तान बनने पर शिखर धवन ने कही ये बात

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 11, 2021 04:16 pm IST,  Updated : Jun 11, 2021 04:16 pm IST

श्रीलंका दौरे के लिये भारतीय टीम की अगुआई की जिम्मेदारी दिये जाने के बाद सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने शुक्रवार को कहा कि यह मौका दिया जाना उनके लिये सम्मान की बात है।

Shikhar Dhawan said this on becoming the captain of Team India- India TV Hindi
Shikhar Dhawan said this on becoming the captain of Team India Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। श्रीलंका दौरे के लिये भारतीय टीम की अगुआई की जिम्मेदारी दिये जाने के बाद सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने शुक्रवार को कहा कि यह मौका दिया जाना उनके लिये सम्मान की बात है। भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर 13 जुलाई से तीन वनडे और इतने ही टी20 मैच खेलेगी जो कोलंबो में खेल जायेंगे। 

चयनकर्ताओं ने गुरूवार को श्रीलंका श्रृंखला के लिये कई नये चेहरों को चुना क्योंकि मुख्य टीम विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल और इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों के लिये ब्रिटेन में होगी। 

धवन ने ट्वीट किया, ‘‘देश की अगुआई का मौका दिये जाने से सम्मान महसूस कर रहा हूं। आप सभी की शुभकामनाओं के लिये शुक्रिया।’’ 

45 साल के इस खिलाड़ी ने 34 टेस्ट, 145 वनडे और 65 टी20 मैच खेले हैं। भुवनेश्वर कुमार को उप कप्तान नियुक्त किया गया। श्रृंखला के लिये पांच खिलाड़ियों को पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया जिसमें के गौतम, देवदत्त पडीक्कल, नीतिश राणा, रूतुराज गायकवाड़ और चेतन सकारिया शामिल हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल