1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. खुद को डॉन बोलकर बुरी तरह ट्रोल हुए शोएब अख्तर, लोगों ने दिलाई सचिन तेंदुलकर की याद

खुद को डॉन बोलकर बुरी तरह ट्रोल हुए शोएब अख्तर, लोगों ने दिलाई सचिन तेंदुलकर की याद

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 08, 2018 04:06 pm IST,  Updated : Oct 08, 2018 04:06 pm IST

पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर आए दिनों अपने ट्वीट्स को लेकर चर्चा में रहते हैं। 

शोएब अख्तर- India TV Hindi
शोएब अख्तर Image Source : GETTY IMAGES

पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर आए दिनों अपने ट्वीट्स को लेकर चर्चा में रहते हैं। रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर इस दिग्गज क्रिकेटर ने अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपने क्रिकेटिंग करियर के कुछ चुनिंदा फोटो का कोलाज भी दिख रहा है। शोएब ने इस ट्वीट में उन्होंने खुद को क्रिकेट का डॉन बताया है। उनके इस ट्वीट के बाद ही लोगों ने उन्हें भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की याद दिलाना शुरू कर दिया। 

शोएब ने फोटो ट्वीट करते हुए लिखा- "जैसा कि लोग मुझे 'डॉन ऑफ क्रिकेट' कहते हैं लेकिन मुझे कभी किसी को चोट पहुंचाना अच्छा नहीं लगा। साथ ही मैं यह कहना चाहूंगा कि मैं सिर्फ और सिर्फ अपने देश और इस दुनिया के लोगों के लिए खेला।'

शोएब अख्तर के इस ट्वीट के बाद लोगों ने उन्हें घेर लिया। कई लोगों ने सचिन के उन वीडियोज को भी शेयर किया है जिसमें वे शोएब अख्तर की गेंदों पर चौके छक्के मारते नजर आ रहे हैं। देखिए कैसे लोगों ने शोएब अख्तर को सचिन तेंदुलकर की याद दिलाई। 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल