1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शोएब अख्तर ने बताया, इस वजह से साल 2006 में सचिन पर बाउंसर गेंदों से किया था प्रहार

शोएब अख्तर ने बताया, इस वजह से साल 2006 में सचिन पर बाउंसर गेंदों से किया था प्रहार

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 28, 2020 05:52 pm IST,  Updated : May 28, 2020 05:55 pm IST

अख्तर की तेज रफ्तार बाउंसर गेंदों से उनकी आँख तक बंद हो जाती थी। इस तरह सचिन सिर्फ उस टेस्ट मैच में 14 रन बना पाए और अख्तर का शिकार बन पवेलियन चल पड़े थे।

Shoaib Akhtar and Sachin Tendulkar- India TV Hindi
Shoaib Akhtar and Sachin Tendulkar Image Source : GETTY

'रावलपिंडी एक्सप्रेस' के नाम से मशहूर पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने अपने करियर में तेज रफ़्तार गेंदों से कई भारतीय बल्लेबाजों को छकाया है। जिसके चलते उन्होंने एक पुराना किसा याद किया है जब साल 2006 में फैसलाबाद टेस्ट में बाउंसर गेंदों का इस्तेमाल कर उन्होंने क्रिकेट के मास्टर ब्लास्टर बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को छकाया था। इतना ही नहीं अख्तर की तेज रफ्तार बाउंसर गेंदों से उनकी आँख तक बंद हो जाती थी। इस तरह सचिन सिर्फ उस टेस्ट मैच में 14 रन बना पाए और अख्तर का शिकार बन पवेलियन चल पड़े थे।

अख्तर ने क्रिकइंफो के लिए संजय मांजरेकर के साथ जारी बातचीत के दौरान कहा, "लोग कहते थे कि मैं और सचिन, हमेशा एक-दूसरे से मुकाबला करते थे। लेकिन हमने कभी एक दूसरे के साथ बुरा बर्ताव नहीं किया। मैं उन्हें अपने प्रतिस्पर्धी के रूप में देखता था। मैं उन्हें एक महान बल्लेबाज के रूप में सम्मान देता था।"

उन्होंने कहा, "मैं हमेशा सचिन को आउट करने पर काम करता था। मैं जानता था कि सचिन को कहां चोट लगी है। फैसलाबाद टेस्ट में मुझे मालूम था कि सचिन को एलबो में चोट लगी है और वह हुक और पुल नहीं खेल सकते। ऐसे में मैंने उन्हें लगातार बाउंसर फेंकना जारी रखा।"

इससे पहले, पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ ने उसी सीरीज के बारे में बात हुए कहा था कि मैच के दौरान उनके टीम साथी शोएब अख्तर की तेज गेंदों ने एक बार सचिन तेंदुलकर को इतना डरा दिया था कि उनके बाउंसर्स को देख सचिन ने अपनी आंखें बंद कर ली थीं।

उन्होंने कहा था, "जब मैच शुरू हुआ था तो मैं उस दौरान स्क्वॉयर लेग पर खड़ा था और शोएब अख्तर लगातार तेज गेंदबाजी कर रहे थे। इस बीच मैंने देखा कि एक दो बाउंसर्स पर सचिन ने अपनी आंखें बंद कर ली थीं।"

ये भी पढ़े : भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के कार्यक्रम का हुआ ऐलान, जाने कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

आसिफ ने कहा था, "भारतीय टीम बैकफुट पर थी और ऐसे में हमने हार के जबड़े से जीत छीन ली थी।"

बता दें कि पाकिस्तान की टीम पहली पारी में 245 रन पर आउट हो गई थी। लेकिन मेजबान पाकिस्तान ने दूसरी पारी में सात विकेट पर 599 रन बनाए और भारत को 265 रन पर ऑलआउट करके 341 रन से मैच जीत लिया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल