1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सिल्वा के शतक के बाद पाकिस्तान मुश्किल में

सिल्वा के शतक के बाद पाकिस्तान मुश्किल में

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 19, 2015 07:56 pm IST,  Updated : Jun 19, 2015 07:58 pm IST

गाले: श्रीलंका के गेंदबाजों ने आज यहां पहले क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के शीर्ष क्रम को ध्वस्त करके मैच पर पकड़ मजबूत कर दी। सलामी बल्लेबाज कौशल सिल्वा के 125 रन की मदद

सिल्वा के शतक के बाद...- India TV Hindi
सिल्वा के शतक के बाद पाकिस्तान मुश्किल में

गाले: श्रीलंका के गेंदबाजों ने आज यहां पहले क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के शीर्ष क्रम को ध्वस्त करके मैच पर पकड़ मजबूत कर दी। सलामी बल्लेबाज कौशल सिल्वा के 125 रन की मदद से श्रीलंका की टीम पहली पारी में 300 रन बनाने में सफल रही। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम दिन का खेल खत्म होने तक पांच विकेट पर 118 रन बनाकर संकट में थी।

बारिश के कारण दिन का खेल जब जल्दी समाप्त घोषित किया गया उस समय असद शाफिक 14 जबकि सरफराज अहमद 15 रन बनाकर खेल रहे थे। पाकिस्तान की टीम अब भी 182 रन से पीछे है जबकि उसके पांच विकेट शेष हैं।

श्रीलंका के तेज गेंदबाज धम्मिका प्रसाद ने तीसरे ओवर तक ही दोनों सलामी बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया। प्रसाद ने अपनी छठी गेंद पर मोहम्मद हफीज को तीसरी स्लिप में कैच कराया जबकि इसके बाद अहमद शहजाद को पगबाधा आउट करके पाकिस्तान का स्कोर दो विकेट पर 11 रन किया।

बायें हाथ के अनुभवी स्पिनर रंगना हेराथ ने अजहर अली को पगबाधा आउट करके पाकिस्तान को तीसरा झटका दिया।

अनुभवी यूनिस खान :47: और कप्तान मिसबाह उल हक :20: ने चौथे विकेट के लिए 51 रन जोड़कर पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन अंतिम सत्र में 10 गेंद में भीतर टीम ने इन दोनों बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए।

यूनिस स्पिनर दिलरूवान परेरा की गेंद को चूककर बोल्ड हुए जबकि 37 साल के कुमार संगकारा ने नुवान प्रदीप की गेंद पर मिसबाह का पहली स्लिप में एक हाथ से शानदार कैच लपका।

इससे पहले श्रीलंका की पारी सिल्वा के ईद गिर्द घूमती रही। उन्होंने बारिश से प्रभावित मैच में अपना दूसरा टेस्ट शतक जड़ा।

सिल्वा आउट होने वाले नौवें बल्लेबाज रहे। उन्हौंने बायें हाथ के स्पिनर जुल्फिकार बाबर की गेंद पर विकेट के पीछे कैच थमाया।
सिल्वा ने दिन की शुरूआत 80 रन से की और बाबर पर चौके के साथ अपना शतक पूरा किया।

बारिश के कारण पहले दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी थी जबकि दूसरे दिन भी आउफील्ड गीली होने के कारण सिर्फ 64 ओवर का खेल हो पाया।

श्रीलंका ने दिन की शुरूआत तीन विकेट पर 178 रन से की और 11 रन जोड़ने के बाद ही कप्तान एंजेलो मैथ्यूज :19: का विकेट गंवा दिया जिन्हें बायें हाथ के तेज गेंदबाज वहाब रियाज ने बोल्ड किया।

बाबर ने 80 ओवर के बाद मिली नयी गेंद संभाली और दिनेश चांदीमल :23: को बोल्ड कर दिया।

सुबह के सत्र में किथुरूवान विथानगे आउट होने वाले तीसरे बल्लेबाज रहे। उन्होंने 18 रन बनाने के बाद हफीज को उन्हीं की गेंद पर आसान कैच थमाया।

इसके बाद प्रसाद और सिल्वा को लगातार गेंदों में पवेलियन भेजा जबकि यासिर शाह ने अपनी ही गेंद पर नुआन प्रदीप का कैच लपककर श्रीलंका की पारी का अंत किया।

वहाब और बाबर को तीन-तीन विकेट मिले जबकि हफीज और शाह ने दो दो विकेट हासिल किए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल