1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईपीएल में महज 20 लाख पाने वाले अर्जुन तेंदुलकर के लिए बहन सारा ने कही दिल छू लेने वाली बात

आईपीएल में महज 20 लाख पाने वाले अर्जुन तेंदुलकर के लिए बहन सारा ने कही दिल छू लेने वाली बात

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 19, 2021 02:06 pm IST,  Updated : Feb 19, 2021 02:06 pm IST

मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल होने के बाद अर्जुन की बहन सारा ने भी रिएक्ट किया है। सारा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अर्जुन की तस्वीर को शेयर की है।

Sara Tendulkar, Arjun tendulkar, IPL, IPL 2021, sports- India TV Hindi
Sara Tendulkar and Arjun tendulkar Image Source : INSTAGRAM/SARA

 

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के लिए मुंबई इंडियंस ने ऑक्शन में खरीदा है। अर्जुन को उनके बेस प्राइज 20 लाख की कीमत पर मुंबई ने अपनी टीम में शामिल किया है। नीलामी से पहले अर्जुन को लेकर काफी चर्चा थी। अर्जुन एक ऑलराउंडर और तेज गेंदबाजी के साथ विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी भी कर सकते हैं।

मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल होने के बाद अर्जुन की बहन सारा ने भी रिएक्ट किया है। सारा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अर्जुन की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, ''कोई भी इस उपलब्धि को तुमसे दूर नहीं ले जा सकता है। यह तुम्हारा है।''

यह भी पढ़ें- मुंबई इंडियंस के लिए क्यों जरूरी थे अर्जुन तेंदुलकर, जयवर्धने और जहीर खान ने खोला राज !

वहीं ऑक्शन में अर्जुन को खरीदे जाने को लेकर मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट के टॉप के सदस्यों में से एक महेला जयवर्धने ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए कहा, ''हमने अर्जुन तेंदुलकर को उसकी स्किल्स के आधार पर नीलामी से खरीदा है। सचिन की वजह से उसके सिर पर एक बड़ा टैग लगने वाला है। लेकिन, सौभाग्य से उसका पहला स्ट्रेंथ गेंदबाजी में है, बल्लेबाजी में नहीं। इसलिए मुझे लगता है कि अगर अर्जुन गेंदबाजी में अपनी स्किल्स को दिखाते हैं तो सचिन को बहुत गर्व होगा।''

उन्होंने आगे कहा, ''मुझे लगता है कि यह अर्जुन के लिए सीखने की प्रक्रिया है। उन्होंने अभी-अभी मुंबई और फ्रेंचाइजी के लिए खेलना शुरू किया है। वह विकसित होंगे, वह अभी भी युवा हैं।''

यह भी पढ़ें- ऑक्शन के बाद किसकी टीम है कितनी मजबूत, यहां देखें सभी 8 फ्रेंचाइजियों का फुल स्क्वाड

वहीं नीलामी में मुंबई इंडियंस के लिए खरीदने जाने पर अर्जुन ने कहा, ''मैं बचपन से ही मुंबई इंडियंस का डाई हार्ट फैन राह हूं। मुझ पर विश्वास दिखाने के लिए मैं कोचों, मालिकों और सहयोगी स्टाफ को धन्यवाद देना चाहता हूं।''

इसके अलावा मुंबई मैनेजमेंट के अहम सदस्य जहीर खान ने कहा, ''अर्जुन तेंदुलकर एक मेहनती बच्चा है, वह सीखने का इच्छुक है, वह हमारी टीम का एक रोमांचक हिस्सा है। सचिन तेंदुलकर के बेटे होने का अतिरिक्त दबाव हमेशा उन पर रहेगा। यह कुछ ऐसा है जिसके साथ उन्हें रहना है। हालांकि हमारे टीम का वातावरण उनकी मदद करेगा।''

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल