1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SL vs NZ 3rd ODI : 6 रनों से मात देकर श्रीलंका ने वेस्टइंडीज का किया सूपड़ा साफ

SL vs NZ 3rd ODI : 6 रनों से मात देकर श्रीलंका ने वेस्टइंडीज का किया सूपड़ा साफ

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 02, 2020 02:46 am IST,  Updated : Mar 02, 2020 02:46 am IST

मेजबान श्रीलंका ने तीन वनडे मैच की सीरीज के आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज को 6 रनों से मात देकर व्हाइट वॉश किया।

SL vs NZ 3rd ODI: Sri Lanka beat West Indies by 6 runs and clean sweep in 3 match Series - India TV Hindi
SL vs NZ 3rd ODI: Sri Lanka beat West Indies by 6 runs and clean sweep in 3 match Series  Image Source : TWITTER/ICC

श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैच की सीरीज का आखिरी मुकाबला पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, पल्लेकेले में खेला गया। इस मैच में मेजबानों ने वेस्टइंडीज को रोमांचक मैच में 6 रनों से मात देकर सीरीज 3-0 से अपने नाम की। श्रीलंका के लिए जीत के हीरो अनुभवी खिलाड़ी एंजिलो मैथ्यूज रहे। मैथ्यूज ने इस मैच में बल्ले से 12 रन बनाए तो गेंदबाजी में 4 महत्वपूर्ण विकेट झटके।

इस मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 307 रन बनाकर सिमट गई। श्रीलंका की ओर से कुसल मेंडिस (55) और धनंजय डी सिल्वा (51) ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली वहीं करुणारत्ने (44), कुसल परेरा (44) और थिसारा परेरा (38) ने भी अपना अच्छा योगदान दिया। वहीं वेस्टइंडीज के लिए अल्जारी जोसफ ने 65 रन देकर सबसे अधिक 4 विकेट लिए।

308 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंडीज टीम को होप (72) और अंबरीस (60) ने अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 111 रन जोड़े। इसके बाद पूरन (50) और पोलार्ड (49) ने भी टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया, लेकिन निचले क्रम के बल्लेबाजों के ना चलने की वजह से विंडीज की टीम निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 301 रन ही बना सकी।

अब दोनों टीमों के बीच दो टी20 मैच की सीरीज खेली जानी है जिसका पहला मैच 4 मार्च को इसी मैदान पर खेला जाएगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल