1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SL vs WI 2nd Test: निसंका के नाबाद अर्धशतक के दम पर श्रीलंका ने पहले दिन 113/1

SL vs WI 2nd Test: निसंका के नाबाद अर्धशतक के दम पर श्रीलंका ने पहले दिन 113/1

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 29, 2021 08:54 pm IST,  Updated : Nov 29, 2021 08:54 pm IST

खराब रोशनी के कारण 35 ओवर के बाद ही दिन का खेल रोकना पड़ा। 

SL vs WI 2nd Test: Sri Lanka scored 113/1 on the first day on the basis of Nisanka's unbeaten half-c- India TV Hindi
SL vs WI 2nd Test: Sri Lanka scored 113/1 on the first day on the basis of Nisanka's unbeaten half-century Image Source : AP

गॉल। सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका ने नाबाद 61 रन बनाकर श्रीलंका को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन सोमवार को अच्छी शुरुआत दिलाई, जिससे मेजबान टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट पर 113 रन बना लिये। खराब रोशनी के कारण 35 ओवर के बाद ही दिन का खेल रोकना पड़ा। 

निसंका ने कप्तान दिमुथ करुणारत्ने के साथ पहले विकेट के लिए 106 रन की साझेदारी की। करुणारत्ने 90 गेंद की पारी में 42 रन बनाकर ऑफ स्पिनर रोस्टन चेस  की गेंद पर कैच आउट हुए। उन्होंने छह चौके लगाये। 

निसंका इस दौरान शानदार लय में दिखे और 109 गेंद की पारी में उन्होंने एक छक्का और चार चौके लगाये। 

श्रीलंका ने इसी मैदान पर पिछले टेस्ट मैच को 187 रन से जीता था। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल