1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लॉकडाउन में हैंड-आई कॉम्बिनेशन की प्रैक्टिस कर रहे हैं स्मिथ

लॉकडाउन में हैंड-आई कॉम्बिनेशन की प्रैक्टिस कर रहे हैं स्मिथ

 Edited By: IANS
 Published : Apr 22, 2020 04:03 pm IST,  Updated : Apr 22, 2020 04:03 pm IST

स्मिथ ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस 50 सेकेंड के वीडियो में स्मिथ अपने हैंड-आई कॉम्बिनेशन का प्रैक्टिस करते देखे जा सकते हैं।

steve smith, isolation batting, steve smith home batting, steve smith practice, australian cricket t- India TV Hindi
Steve Smith Image Source : INSTAGRAM

ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन बल्लेबाज स्टीव स्मिथ कोरोनावायरस के कारण घर में ही कैद हैं लेकिन इस समय भी वह अपनी बल्लेबाजी को बेहतर करने में लगे हुए हैं। स्मिथ अपने हैंड-आई कॉम्बिनेशन पर काम कर रहे हैं। स्मिथ ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस 50 सेकेंड के वीडियो में स्मिथ अपने हैंड-आई कॉम्बिनेशन का प्रैक्टिस करते देखे जा सकते हैं।

उन्होंने कहा, "अपनी स्क्लिस खासकर हैंड-आई संयोजन को बेहतर करने के लिए घर में रहकर करने के लिए यह एक्सरसाइज अच्छी है।"

इसके बाद वह टेनिस गेंद को दीवार पर मारते हैं और अपने बल्ले तथा पैरों पर ध्यान देते हुए खेलते हैं।

उन्होंने इस वीडियो को कैप्शन दिया, "थोड़ी बहुत आइसोलेशन बल्लेबाजी ताकि हैंड-आई संयोजन बना रहे।"

कोविड-19 माहमारी ने अपने पैर नहीं पसारे होते तो स्मिथ इस समय आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे होते।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल