1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ईडन गार्डन्स की लिफ्ट में फंसे गांगुली, स्टूल की मदद से बाहर निकले

ईडन गार्डन्स की लिफ्ट में फंसे गांगुली, स्टूल की मदद से बाहर निकले

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 29, 2016 08:05 pm IST,  Updated : Sep 30, 2016 06:46 am IST

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली गुरुवार को तब कुछ समय के लिए परेशानी में पड़ गए जब वह ईडन गार्डन्स के क्लब हाउस में लगी 29 साल पुरानी लिफ्ट में फंस गए। सौरव गांगुली को इसके बाद स्टूल की मदद से बाहर निकाला गया।

Sourav Ganguly | File Photo: PTI- India TV Hindi
Sourav Ganguly | File Photo: PTI

कोलकाता: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली गुरुवार को तब कुछ समय के लिए परेशानी में पड़ गए जब वह ईडन गार्डन्स के क्लब हाउस में लगी 29 साल पुरानी लिफ्ट में फंस गए। सौरव गांगुली को इसके बाद स्टूल की मदद से बाहर निकाला गया। 

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पूर्व संध्या पर बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) के अध्यक्ष सौरव गांगुली फर्स्ट फ्लोर पर स्थित अपने दफ्तर में आ रहे थे, लेकिन हाथ से संचालित दरवाजों वाली पुरानी लिफ्ट बीच में अटक गई। हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए यह सुनिश्चित किया कि कोई दुर्घटना न घटे। एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया, ‘हमने तुरंत ही बिजली बंद कर दी और हाथ से दरवाजा खोला। इसके बाद एक स्टूल नीचे लटकाया गया और दादा उस पर चढ़कर उपर निकले। यह घटना शाम को पांच बजे घटी।’ 

अधिकारी ने कहा, ‘जब ऐसी घटनाएं होती है तो हम तुरंत ही बिजली बंद कर देते हैं और ग्रिल को हाथ से खोलते हैं।’ कैब के एक पूर्व सचिव ने बताया कि यह लिफ्ट 1987 में स्टेडियम में नवीनीकरण कार्य के दौरान लगायी गई थी जब यहां विश्व कप फाइनल हुआ था। ईडन गार्डन्स में 2011 वर्ल्ड कप से पहले काफी बदलाव किया गया था लेकिन यह पुरानी लिफ्ट नहीं बदली गई और बीसी राय क्लबहाउस में यह एकमात्र लिफ्ट है। अधिकारी ने कहा, ‘हमारे पास हाईटेक स्वचालित लिफ्ट लगाने का प्रस्ताव है लेकिन इसमें अभी कुछ समय लगेगा।’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल