1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सौरव गांगुली ने 40 मिनट में मेरा दिल जीत लिया : सकलैन मुश्ताक

सौरव गांगुली ने 40 मिनट में मेरा दिल जीत लिया : सकलैन मुश्ताक

 Reported By: IANS
 Published : Dec 25, 2019 08:12 pm IST,  Updated : Dec 25, 2019 08:12 pm IST

सकलैन मुश्ताक, "मुझे लगता है कि यह 2005-06 की बात थी। मेरे दोनों घुटनों की सर्जरी हुई थी और मैं करीब 36-37 सप्ताह तक बिस्तर पर पड़ा था।"  

Sourav ganguly, Saqlain Mushtaq, India, Pakistan- India TV Hindi
Sourav Ganguly wins my heart in 40 minutes: Saqlain Mushtaq Image Source : IPLT20.COM

नई दिल्ली। दिग्गज पाकिस्तानी स्पिनर सकलैन मुश्ताक ने पूर्व भारतीय कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली की तारीफ की है। सकलैन और गांगुली कई बार एक-दूसरे के खिलाफ खेल चुके हैं और अब पूर्व पाकिस्तानी स्पिनर ने गांगुली के साथ खेले गए दिनों को याद करते हुए एक मजेदार कहानी बयां की है।

सकलैन ने यूट्यूब पर एक वीडियो में कहा, "जब भारत ने इंग्लैंड का दौरा किया था, उस समय मैं ससेक्स के लिए खेला करता था। भारतीय टीम का ससेक्स के साथ तीन दिवसीय अभ्यास मैच था और गांगुली उस मैच में नहीं खेल रहे थे।"

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि यह 2005-06 की बात थी। मेरे दोनों घुटनों की सर्जरी हुई थी और मैं करीब 36-37 सप्ताह तक बिस्तर पर पड़ा था।"

पाकिस्तान के लिए 49 टेस्ट और 169 वनडे मैचों में क्रमश : 208 और 288 विकेट लेने ऑफ स्पिनर सकलैन ने कहा, "सर्जरी के बाद मैं वापसी कर रहा था और सौरभ उस मैच को देखने आए थे। ससेक्स बल्लेबाजी कर रही थी और सौरभ की नजर ससेक्स की बालकनी पर पड़ी।"

उन्होंने कहा, "गांगुली ड्रेसिंग रूम में आए और उन्होंने मुझे कॉफी का ऑफर दिया तथा मेरे घुटने और मेरे परिवार के बार में मुझसे हालचाल जाना। फिर हमने बातचीत करनी शुरू कर दी। वह करीब 40 मिनट तक मेरे साथ बैठे और इस दौरान उन्होंने मेरा दिल जीत लिया।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल