1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विश्व कप 2015 : श्रीलंका को हराकर द. अफ्रीका सेमीफाइनल में

विश्व कप 2015 : श्रीलंका को हराकर द. अफ्रीका सेमीफाइनल में

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 18, 2015 08:27 pm IST,  Updated : Mar 18, 2015 02:57 pm IST

सिडनी: दक्षिण अफ्रीका ने सिडनी क्रिकेट मैदान पर बुधवार को खेले गए पहले क्वार्टर फाइनल मैच में श्रीलंका को 9 विकेट से हराकर आईसीसी विश्व कप-2015 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इमरान ताहिर

विश्व कप 2015 : श्रीलंका...- India TV Hindi
विश्व कप 2015 : श्रीलंका को हराकर द. अफ्रीका सेमीफाइनल में

सिडनी: दक्षिण अफ्रीका ने सिडनी क्रिकेट मैदान पर बुधवार को खेले गए पहले क्वार्टर फाइनल मैच में श्रीलंका को 9 विकेट से हराकर आईसीसी विश्व कप-2015 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इमरान ताहिर (26-4) और हैट्रिक लेने वाले ज्यां पॉल ड्यूमिनी (29-3) की शानदार गेंदबाजी की मदद से श्रीलंका को 133 रनों पर आउट करने के बाद द. अफ्रीकी टीम ने क्विंटन दे कॉक के नाबाद 78 रनों की बदौलत 18 ओवरों में एक विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।

द. अफ्रीकी टीम चौथी बार सेमीफाइनल में पहुंची है। इससे पहले यह टीम 1992, 1999 और 2007 में सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। 1996 की विजेता श्रीलंकाई टीम पांचवीं बार सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए प्रयासरत थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल